{"_id":"5f3d56ee4854917a86135372","slug":"center-s-decision-will-prove-beneficial-for-himachal-s-candidates-jairam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के अभ्यर्थियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा केंद्र का निर्णय: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के अभ्यर्थियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा केंद्र का निर्णय: जयराम
Wed, 19 Aug 2020 10:14 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 19 Aug 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विभिन्न सरकारी नौकरियों की भर्ती के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) संचालन के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी स्थापित करने के निर्णय की सराहना की है। कहा कि यह निर्णय विशेषकर हिमाचल के अभ्यर्थियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। एजेंसी की ओर से राष्ट्रीय परीक्षाओं के लिए राज्य के दूरदराज क्षेत्रों में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार इस निर्णय के कार्यान्वयन को हरसंभव सहायता देगी। इस प्रक्रिया को हिमाचल में भी क्रियान्वित करने के लिए संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एजेंसी की ओर से केंद्र सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में सभी गैर राजपत्रित भर्तियां संचालित की जाएंगी। यह एजेंसी सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों की ओर से विज्ञापित किए जाने वाले पदों के लिए सामान्य योग्यता परीक्षा आयोजित करेगी।केंद्रीय मंत्रिमंडल के इस ऐतिहासिक निर्णय से देश के करोड़ों युवा लाभान्वित होंगे। कहा कि इससे सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया सुव्यवस्थित होगी और सभी सरकारी नौकरियों के लिए एकल राष्ट्रीय परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में, सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता की समान शर्तें निर्धारित किए गए विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग भर्ती एजेंसियों की ओर से संचालित की जाने वाली भिन्न-भिन्न परीक्षाओं में सम्मिलित होना पड़ता है। उम्मीदवारों को भिन्न-भिन्न भर्ती एजेंसियों को शुल्क का भुगतान और अतिरिक्त व्यय भी करने पड़ते हैं। इस एकल परीक्षा से उम्मीदवारों पर वित्तीय बोझ कम होगा।
विज्ञापन