फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CDS Bipin Rawat used to wear a Gorkha hat made in Subathu himachal, a wave of mourning in the cantonment on his death

हिमाचल: सुबाथू में बना गोरखा हैट पहनते थे सीडीएस बिपिन रावत, निधन की सूचना से छावनी में शोक की लहर

Wed, 08 Dec 2021 08:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुबाथ/धर्मपुर (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुबाथ/धर्मपुर (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Dec 2021 08:55 PM IST
सार

देश की गोरखा यूनिट के कमांडर होने के नाते सीडीएस जनरल रावत का गोरखा रेजिमेंट से विशेष लगाव था। वह खास तौर पर यहां के कारीगरों के हाथ से बना गोरखा हैट पहनते थे। सीडीएस का पदभार संभालते वक्त भी जनरल रावत गोरखा हैट में नजर आए थे। इसे विशेष रूप से सुबाथू में तैयार किया गया था।

विज्ञापन
CDS Bipin Rawat used to wear a Gorkha hat made in Subathu himachal, a wave of mourning in the cantonment on his death
सुबाथू में बना गोरखा हैट पहनते थे सीडीएस बिपिन रावत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश में निधन होने की सूचना से हिमाचल प्रदेश की सुबाथू छावनी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सैनिकों और पूर्व सैनिकों को उनके निधन से बड़ा धक्का लगा है।  जनरल बिपिन रावत गोरखा सेंटर की कमांड संभाल चुके हैं। सुबाथू 14 जीटीसी के पूर्व सैनिकों ने देश के लिए दी जनरल रावत की सेवाओं को याद कर शोक व्यक्त किया। देश की गोरखा यूनिट के कमांडर होने के नाते सीडीएस जनरल रावत का गोरखा रेजिमेंट से विशेष लगाव था। वह खास तौर पर यहां के कारीगरों के हाथ से बना गोरखा हैट पहनते थे। सीडीएस का पदभार संभालते वक्त भी जनरल रावत गोरखा हैट में नजर आए थे। इसे विशेष रूप से सुबाथू में तैयार किया गया था। अपने हाथों से जनरल के लिए हैट तैयार करने वाले कारीगर भी उनके निधन से गमगीन हैं। जनरल रावत का गोरखाली हैट बनाने वाले छावनी स्थित टेलर अशोक थापा ने कहा कि उनके निधन की खबर से उन्हें बड़ा धक्का लगा है। 

विज्ञापन


उधर, प्रदेश छावनी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंगला और उपाध्यक्ष मनीष शर्मा ने सीडीएस बिपिन रावत और उनके परिवार की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा शोक जताया है। कहा कि देश की आर्मी ने एक महान आर्मी ऑफिसर को खो दिया है। उनकी अगुवाई में देश की आर्मी को नई ऊर्जा मिली थी। जनरल रावत जैसा आर्मी ऑफिसर मिलना देश के लिए सौभाग्य की बात रही है। कसौली और डगशाई कैंट के अन्य लोगों ने भी विपिन रावत के आकस्मिक मृत्यु पर गहरी संवेदना प्रकट की है।  बिपिन रावत का हिमाचल प्रदेश के शिमला से गहरा नाता रहा है। 13 मई 2019 को वे शिमला आए थे। बिपिन रावत ने शिमला के सेंट एडवर्ड स्कूल का दौरा कर स्कूल में बिताए लम्हों को याद किया था। इसी स्कूल से उन्होंने कुछ साल पढ़ाई भी की है। इस दौरान स्कूल के छात्रों ने बिपिन रावत से कई सवाल भी पूछे थे।
विज्ञापन


जनरल बिपिन रावत के निधन राज्यपाल, सीएम ने जताया शोक 
वहीं, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने तमिलनाडु में हेलीकाप्टर दुर्घटना में चीफ  ऑफ  डिफेंस स्टाफ  जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी और सशस्त्र बलों के अन्य कर्मियों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने कहा कि जनरल बिपिन रावत ने राष्ट्र की सुरक्षा और भारतीय सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के लिए बहुत योगदान दिया। उनका निधन देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश ने भारतीय सेना के एक सम्मानित अधिकारी और शीर्ष कमांडर को खो दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed