फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cases registered against the Vyapar Mandal president and other Hindu community leaders for protesting in Solan

Solan Protest: उग्र प्रदर्शन पर व्यापार मंडल सोलन के प्रधान समेत चार लोग नामजद, लगे हैं ये आरोप

Tue, 17 Sep 2024 06:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Sep 2024 06:38 PM IST
सार

सोलन में प्रदर्शन करने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष और हिंदू समाज के नेताओं पर पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं। 

विज्ञापन
Cases registered against the Vyapar Mandal president and other Hindu community leaders for protesting in Solan
सोलन प्रदर्शन(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

सोलन शहर में सोमवार को सर्व हिंदू समाज व व्यापार मंडल सोलन की ओर से किए गए उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस ने व्यापार मंडल सोलन के प्रधान एवं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कुशल जेठी समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कुल चार लोगों को नामजद किया गया है। आरोप है कि इन्होंने प्रदर्शन के लिए जिस रूट की अनुमति ली थी, उससे बाहर चले गए और रैली भी तय समय में समाप्त नहीं की। ऐसे में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रदर्शन का नेतृत्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुशल जेठी, हिंदू समाज के प्रतिनिधियों मुकेश शर्मा, मुपेंद्र ठाकुर, आशीष व अन्य लोगों ने किया। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने माल रोड पर एक व्यक्ति के साथ हाथापाई की और समुदाय विशेष के प्रति आपत्तिजनक नारेबाजी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके अतिरिक्त प्रदर्शनकारियों ने पुराना बस स्टैंड के समीप व अन्य जगह दुकानें चिह्नित करके उन पर क्रॉस के निशान लगाए और कुछ दुकानों के बाहर होर्डिंग को भी तोड़ा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे व्यापार मंडल के अध्यक्ष की ओर से रैली को तय रूट से हटकर कोटलानाला की तरफ ले जाया गया। उसके उपरांत रैली को जानबूझकर ठोडो ग्राउंड की तरफ ले गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रैली का तय समय 12:00 बजे तक का था, लेकिन यह इससे अधिक हो गया। प्रदर्शनकारी जबरन ठोडो ग्राउंड चले गए। वहां व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया और उसके उपरांत प्रदर्शन को समाप्त किया। रैली समाप्त होने के बाद कुछ लोग ज्ञापन देने के लिए उपायुक्त कार्यालय तरफ चले गए। ऐसे में पुलिस थाना सदर सोलन में धारा 189(2), 190, 191(2), 299, 353(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की। उन्होंने कहा कि आगामी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शांतिपूर्ण ढंग से किया प्रदर्शन : जेठी
व्यापार मंडल के प्रधान व कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुशल जेठी ने कहा कि उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन किया था। भीड़ के दौरान जो लोग उग्र हो गए थे, उन्हें भी रोका जा रहा था। इस तरह से मामला दर्ज करना गलत है। उन्होंने पुलिस से इस एफआईआर को रद्द करने की मांग उठाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed