फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Case registered for illegal mining in Chhonch Khad, vehicle seized

Kangra News: छोंछ खड्ड में अवैध खनन करने पर केस दर्ज, वाहन जब्त

Tue, 13 Feb 2024 11:45 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, इंदौरा (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इंदौरा (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Feb 2024 11:45 AM IST
सार

सोमवार रात इंदौरा पुलिस ने छोंछ खड्ड में अवैध खनन कर रहे एक पोकलेन, एक लोडर, दो टिप्पर जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
Case registered for illegal mining in Chhonch Khad, vehicle seized
अवैध खनन पर एफआईआर(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस जिला नूरपुर की ओर से अवैध खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।। इसके अंतर्गत सोमवार रात इंदौरा पुलिस ने छोंछ खड्ड में अवैध खनन कर रहे एक पोकलेन, एक लोडर, दो टिप्पर जब्त किए गए हैं। जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस थाना इंदौरा की ओर से अवैध रूप से कर रहे खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है। इसमें आरोपी प्रेम सिंह, लखविंदर कुमार, दीपक कुमार, साहिल कुमार व लक्की सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस नूरपुर की ओर से इस साल खनन माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो मामले दर्ज किया जा चुके हैं। सभी मामलों में छह वाहन पुलिस की ओर से जब्त किए जा चुके हैं। इसके अलावा अवैध खनन अधिनियम के अधीन में 89 चालान किए गए और आरोपियों से अभी 6,01,150 रुपये जुर्माना वसूल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed