{"_id":"648702d9607c6a54a50ff9c8","slug":"carbon-copy-of-omr-sheet-will-be-provided-to-hp-tet-appearing-candidates-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE: टेट परीक्षाओं में भी मिलेगी ओएमआर सीट की कार्बन कॉपी, पहली बार मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE: टेट परीक्षाओं में भी मिलेगी ओएमआर सीट की कार्बन कॉपी, पहली बार मिलेगी सुविधा
Mon, 12 Jun 2023 05:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 12 Jun 2023 05:06 PM IST
सार
बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि 18 जून से दो जुलाई तक होने वाली सात विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा के दौरान बोर्ड ओएमआर सीट की डुप्लीकेट काॅपी अभ्यर्थियों को मुहैया करवाएगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) देने वाले अभ्यर्थियों को इस बार ओएमआर सीट की कार्बन कॉपी भी मिलेगी। शिक्षा बोर्ड ने यह व्यवस्था जून-जुलाई में होने वाली सात विषयों की परीक्षा के दौरान की है। इससे पहले हुईं परीक्षाओं में ओएमआर सीट की डुप्लीकेट कॉपी देने की व्यवस्था नहीं थी। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि 18 जून से दो जुलाई तक होने वाली सात विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा के दौरान बोर्ड ओएमआर सीट की डुप्लीकेट काॅपी अभ्यर्थियों को मुहैया करवाएगा।
विज्ञापन
इन परीक्षाओं के दौरान प्रत्येक परीक्षा की समाप्ति पर केंद्र समन्वयक और केंद्र अधीक्षक के माध्यम से परीक्षार्थियों को उनकी ओएमआर सीट की डुप्लीकेट कॉपी दी जाएगी। इसके लिए बोर्ड ने इस बार विशेष ओएमआर उत्तरपुस्तिकाओं की व्यवस्था की है, ताकि परीक्षाओं में और अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। उल्लेखनीय है कि इससे पहले हुईं अध्यापक पात्रता परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की ओएमआर सीट की डुप्लीकेट कॉपी नहीं दी जाती थी।
विज्ञापन
बोर्ड की ओर से परीक्षाओं के बाद उत्तरकुंजियां प्रकाशित कर दी जाती हैं। परीक्षार्थी अपने अंकों का आकलन कर लेते हैं, लेकिन अधिकतर परीक्षार्थियों को उनकी ओर से दिए गए उत्तरों में संशय रहता था, जिससे उन्हें परीक्षा के परिणाम आंकलन करने में कठिनाई होती थी। इसके लिए उन्हें अपनी ओएमआर सीट की डुप्लीकेट कॉपी आरटीआई के माध्यम से प्राप्त करनी पड़ती थी, जिसमें समय की बरबादी होती थी। अब इस नई व्यवस्था से परीक्षार्थी अपने अंकों का सटीक मूल्यांकन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि एचपी बोर्ड की इस पहल से अभ्यर्थियों को लाभ होगा।
विज्ञापन