फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Car fell into Khagna Khad in Chopal, youth died

चौपाल: नेरवा मार्ग पर खगना खड्ड में गिरी कार, युवक की मौत

Fri, 25 Nov 2022 07:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल (रोहडू़)
संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल (रोहडू़) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Nov 2022 07:42 PM IST
सार

शिमला जिले के उपमंडल चौपाल मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर चौपाल-नेरवा मार्ग पर शिटना में शुक्रवार शाम एक कार खड्ड में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हुई है।

विज्ञापन
Car fell into Khagna Khad in Chopal, youth died
खगना खड्ड में गिरी कार - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल चौपाल मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर चौपाल-नेरवा मार्ग पर शिटना में शुक्रवार शाम एक कार खड्ड में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे हुआ। कार एचपी 08ए-3078 चौपाल से नेरवा की ओर जा रही थी। शिटना में सड़क से सौ फीट नीचे खगना खड्ड में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को व्यक्ति को खाई से निकाला। उसे सिविल अस्पताल चौपाल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान राजेंद्र ( 28) पुत्र श्याम सिंह, ग्राम मिंडा, डाकघर भराणु, तहसील नेरवा जिला शिमला के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने पुष्टि की है। तहसीलदार रेखा शर्मा ने कहा कि परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed