फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Car fell into deep gorge on Chudi-Radi road, driver died

Road Accident Chamba: चूड़ी-राड़ी सड़क पर नाले में गिरी कार, चालक की मौत

Mon, 05 Dec 2022 05:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Dec 2022 05:49 PM IST
सार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी में पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक का सोमवार को पैतृक श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन
Car fell into deep gorge on Chudi-Radi road, driver died
गहरी खाई में गिरी कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में चूड़ी-राड़ी मार्ग पर कार दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप शर्मा (33) पुत्र भगत राम, गांव भटवाड़ा डाकघर राड़ी, उपतहसील धरवाला के रूप में हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी में पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक का सोमवार को पैतृक श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक राड़ी से कार में सवार होकर संदीप शर्मा सोमवार सुबह पौने नौ बजे के करीब चूड़ी पुल की ओर आ रहा था।

विज्ञापन


चुखटा टाला के पास पहुंचने पर अचानक चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे मौखरी नाले में जा पहुंची। कार के नाले में गिरते समय चालक छिटक कर नाले से 25 मीटर ऊपर ही अटक गया। वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस और पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


साथ ही घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी पहुंचाया। सीएचसी चूड़ी में तैनात चिकित्सक ने घायल को मृत घोषित कर दिया। पूर्व प्रधान देशराज ने बताया कि हादसे का शिकार परिवार में अकेला कमाने वाला था। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार की हरसंभव सहायता करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने चालक की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed