फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Car fell into deep gorge on Chamba-Pangi road himachal, couple killed, one injured

Road Accident Himachal: धुंध के कारण कार गहरी खाई में गिरी कार, दंपती की मौत, व्यक्ति घायल

Fri, 01 Jul 2022 06:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Jul 2022 06:00 PM IST
सार

चंबा-पांगी मार्ग पर एक कार रानीकोट के पास अनियंत्रित हो गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दंपती की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।

विज्ञापन
Car fell into deep gorge on Chamba-Pangi road himachal, couple killed, one injured
सड़क हादसे में दंपती की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारी बारिश के साथ पड़ने वाली धुंध के कारण हिमाचल प्रदेश के चंबा-पांगी मार्ग पर एक कार रानीकोट के पास अनियंत्रित हो गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दंपती की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। मृतक की पहचान (25) सोनू पुत्र रामदयाल पंचायत खडजौता, गांव मंदरोगा, डाकघर लाहरा और (26) अंजना पत्नी सोनू के रूप में हुई है। हादसे में (29) धर्मपाल पुत्र दयालू गांव मट्टी ग्राम पंचायत हिमगिरी घायल हुआ है। मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। तीसा प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत दी है। 

विज्ञापन

फार्च्यूनर कार में सोनू अपनी पत्नी और एक अन्य युवक के साथ पांगी से अपने घर वाया सतरूंडी होकर लौट रहा था। सड़क पर धुंध के कारण वीरवार रात करीब 9:45 बजे रानीकोट के पास सोनू ने कार से नियंत्रण खो दिया। इससे कार गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


भेड़-बकरियों के साथ डेरा लगाए बैठे भेड़पालकों ने घायलों की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। पांगी के लिए जा रहे वाहन के जरिये घायलों को सिविल अस्पताल तीसा लाया गया। उपचार के दौरान अंजना ने दम तोड़ दिया। प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर सोनू ने भी दम तोड़ दिया। धर्मपाल का उपचार चल रहा है।  पुलिस उप अधीक्षक मयंक चौधरी नेे बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहसीलदार तीसा प्रकाश ठाकुर ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे को न्योता दे रहा खराब डोजर 
उधर, लक्कड़ मंडी-खज्जियार मार्ग पर खराब डोजर हादसे को न्योता दे रहा है। सैलानियों को यहां वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। पिछले चार माह से खजरोट नाले के पास यह डोजर खराब पड़ा हुआ है जिसकी अभी तक लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत करवाने की जहमत नहीं उठाई है। इस सड़क से वाहनों की काफी आवाजाही रहती है। स्थानीय लोगों अजय कुमार, हंसराज, केवल, टेक चंद और प्यार सिंह ने बताया कि सड़क के किनारे अगर कोई व्यक्ति निर्माण सामग्री रखता है तो लोक निर्माण विभाग उसे तंग करना शुरू कर देता है जबकि खुद का डोजर चार माह से सड़क किनारे खराब पड़ा हुआ है। उसे हटाने या दुरुस्त करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अंकुर मकर ने बताया कि खराब डोजर के पुर्जे मंगवाए गए हैं। सात दिन के भीतर इसे मार्ग के किनारे से हटवा दिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed