फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   car collided three injured in shahpur kangra himachal pradesh

शाहपुर: दो कारों की टक्कर में तीन घायल, महिला टांडा रेफर

Thu, 20 Jan 2022 01:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 20 Jan 2022 01:08 PM IST
सार

शाहपुर में गुरुवार सुबह दो कारों की टक्कर में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। गंभीर घायल महिला को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है। हादसा शाहपुर की बंगाली कालोनी के बाहर नेशनल हाईवे पर हुआ। दो घायल युवकों को शाहपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया है।

विज्ञापन
car collided three injured in shahpur kangra himachal pradesh
क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहपुर में गुरुवार सुबह दो कारों की टक्कर में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। गंभीर घायल महिला को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है। हादसा शाहपुर की बंगाली कालोनी के बाहर नेशनल हाईवे पर हुआ। दो घायल युवकों को शाहपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया है।

विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर पहुंचे थाना शाहपुर पुलिस के ट्रैफिक इंचार्ज विशंभर सिंह ने बताया कि घायलों की पहचान सोमा देवी (55) पत्नी जलो राम, अनूप सिंह (23) पुत्र बद्री राम निवासी सीहुंता के तौर पर हुई है। तीसरे घायल की पहचान रोहित कुमार (25) तारा चंद पुत्र निवासी शाहपुर के भाना ला के रूप में हुई है। गंभीर घायल महिला सोमा देवी को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है, जबकि घायल दोनों युवक शाहपुर के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed