फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Car and wooden bridge damaged due to landslide in chamba himachal

Landslide Chamba: भूस्खलन की जद में आईं बरातियों की तीन कारें, पुल क्षतिग्रस्त

Thu, 04 Aug 2022 10:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, होली (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, होली (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Aug 2022 10:58 PM IST
सार

चंबा जिले में सियूर-होली मार्ग पर पहाड़ी से हुए भूस्खलन की जद में आने से लकड़ी का पुल व बरात में शामिल तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। गनीमत यह रही कि हादसे के समय कारों में कोई भी सवार नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 

विज्ञापन
Car and wooden bridge damaged due to landslide in chamba himachal
भूस्खलन की जद में आई बरातियों की तीन कारें, पुल क्षतिग्रस्त। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सियूर-होली मार्ग पर पहाड़ी से हुए भूस्खलन की जद में आने से बरात में शामिल तीन कारें और लकड़ी का पुल क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे के समय कारों में कोई भी सवार नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मामला गुरुवार शाम चार बजे के करीब का बताया जा रहा है। भरमौर प्रशासन को सूचना मिलने के बाद विभागीय लेबर मौके पर भेजी गई है। प्रशासन शुक्रवार तक पुल की मरम्मत करवाकर पैदल चलने योग्य बनाने की बात कह रहा है। होली उपमंडल के सियूर से बरात बनून गांव के लिए वीरवार शाम को रवाना हुई। शाम चार बजे सियूर पुल के पास पहुंचने पर पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन को देख कार चालकों ने सवारों को बाहर उतारकर पुल पार करने के लिए गाड़ी आगे बढ़ाई। इतने में अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरू हो गए। चालक सूझबूझ का परिचय देते हुए कारों को पुल से पार ले गए लेकिन पहाड़ी से गिरे पत्थरों से कारों को काफी नुकसान पहुंचा है। साथ ही लकड़ी का पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया। बहरहाल हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। बनून गांव के लिए बरात ने वाया भरमौर-खड़ामुख होते हुए कूच किया। उपमंडल अधिकारी नागरिक असीम सूद ने घटना की पुष्टि की है। बताया कि लोक निर्माण विभाग को पुल की मरम्मत करने के निर्देश दे दिए गए हैं। शुक्रवार तक पुल पैदल चलने योग्य बना दिया जाएगा।

विज्ञापन


कैंथली-जंदरोग सड़क चार दिन से बंद
उधर, भारी भूस्खलन से बाधित कैंथली-जंदरोग मार्ग चार दिन के बाद भी बहाल नहीं हो पाया है। मार्ग पर गिरे मलबे और चट्टानों से सड़क का 20 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में अब लोक निर्माण विभाग सड़क किनारे डंगा लगाकर यातायात बहाल करवाने की योजना के तहत कार्य कर रहा है। सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चुराह उपमंडल के तहत कैथली-जंदरोग सड़क 31 जुलाई को भारी भूस्खलन के कारण यातायात के लिए बंद हो गई थी। मार्ग पर गिरी चट्टानों के कारण सड़क का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। आज तक यह सड़क बहाल नहीं हो पाई है। वहीं चुराह के तहत तरैला-गुईला सड़क भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ी है। जिले में बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है। सुंडला-सलूणी मार्ग कैला के पास सड़क पर निरंतर हो रहे भूस्खलन के कारण बड़े वाहनों के लिए नहीं खुल पाई है। लोक निर्माण विभाग मंडल चुराह के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि कैंथली-जंदरोग मार्ग पर डंगा लगाने के बाद ही वाहनों की आवाजाही सुचारु हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed