{"_id":"5d99d96c8ebc3e012d680988","slug":"car-and-bike-with-same-number-photo-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही नंबर से दौड़ रहे बाइक और कार, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही नंबर से दौड़ रहे बाइक और कार, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
Sun, 06 Oct 2019 05:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 06 Oct 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात नियमों में सख्ती के बावजूद प्रदेश में जाली नंबर प्लेटों से गाड़ियां दौड़ाई जा रही हैं। इसका खामियाजा सही नंबर वाले वाहन मालिक को उठाना पड़ सकता है। चंबा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक ही नंबर पर कार और बाइक दौड़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने से बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों वाहनों की छानबीन की गई। इससे पता चला कि कार का नंबर तो ठीक है पर, बाइक जाली नंबर प्लेट से दौड़ाई जा रही है। पुलिस ने बाइक मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
साथ ही पुलिस ने इस तरह के अन्य वाहनों की भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस तरह के वाहन चंबा में और भी हो सकते हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा ताकि पुलिस की ओर से किए जाने वाले चालान से बचा जा सके। अगर नाके पर जाली नंबर प्लेट वाला नाका तोड़ कर भागता है तो पुलिस उसके वाहन पर लगे नंबर पर चालान जारी करती है।
विज्ञापन
जिसके नाम पर वह नंबर रजिस्टर होगा। चालान सीधा उसे चला जाएगा। ऐसे में जाली नंबर वाला तो बच जाएगा, लेकिन जिसके नाम पर नंबर रजिस्टर होगा, उसे बिना वजह चालान भरना पड़ जाएगा। यातायात नियमों के मुताबिक दो गाड़ियों पर एक जैसा नंबर नहीं हो सकता। नंबर के क्रमांक में कुछ न कुछ अंतर जरूर होता है।
बाइक मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
डीएसपी चंबा अजय कपूर ने बताया कि दो वाहनों पर एक जैसा नंबर होने की सूचना पुलिस को मिली है। पुलिस ने दोनों वाहनों की छानबीन की है। इसमें पाया गया कि बाइक मालिक ने जाली नंबर लगाया है। इसके चलते बाइक मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि दो वाहनों में एक जैसा नंबर नहीं डाला जा सकता। ऐसा करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।