फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Candidates had chosen remote centers to cheat in the nvs recruitment exam, revealed in police interrogation

NVS Exam Case: अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षा में नकल के लिए चुने थे दूरदराज के केंद्र, पुलिस पूछताछ में खुलासा

Mon, 02 Jun 2025 12:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Jun 2025 12:05 PM IST
सार

अभ्यर्थियों को लगता था कि दूरदराज के क्षेत्रों में नकल रोकने के लिए बड़े शहरों की तरह पुख्ता इंतजाम नहीं होंगे लेकिन उनका यह अंदाजा गलत निकला। 

विज्ञापन
Candidates had chosen remote centers to cheat in the nvs recruitment exam, revealed in police interrogation
परीक्षा में नकल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवोदय विद्यालय समिति के गैर शिक्षण पदों के लिए भर्ती परीक्षा में कई अभ्यर्थियों ने दूरदराज के क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों को चुना था, जिससे वे आसानी से नकल कर सकें। अभ्यर्थियों को लगता था कि दूरदराज के क्षेत्रों में नकल रोकने के लिए बड़े शहरों की तरह पुख्ता इंतजाम नहीं होंगे लेकिन उनका यह अंदाजा गलत निकला और शिमला समेत देशभर के कई क्षेत्रों में ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस के साथ पकड़ लिया गया है। इस तरह की परीक्षा में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों के चुनाव को लेकर विकल्प देने होते हैं।

विज्ञापन

शिमला के अलावा अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज समेत कई क्षेत्रों में इसी तरह से नकल करने वालों को पुलिस ने पकड़ा है। शिमला पुलिस अब इस बात की छानबीन कर रही है कि देशभर में अलग-अलग स्थानों में पकड़े गए अभ्यर्थियों को एक गिरोह ने ही नकल करवाने की साजिश रची थी या फिर यह अलग-अलग हैं। पुलिस अब अभ्यर्थियों से पूछताछ के आधार पर हैंडलरों के बारे में मिली सूचना के आधार पर उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला पुलिस ने शहर के अलग-अलग थानों में इस मामले में छह एफआईआर दर्ज की हैं। पकड़े गए अभ्यर्थी हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली से संबंधित हैं। इसमें ज्यादातर अभ्यर्थी हरियाणा के बताए जा रहे हैं। अभ्यर्थियों में 35 पुरुष और पांच महिलाएं हैं। एसएसपी शिमला ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एएसपी रतन सिंह नेगी की अगुवाई में विशेष जांच दल का गठन किया है। मामला 18 मई का है, जब शिमला शहर के विभिन्न केंद्रों में एनवीएस गैर शिक्षण पदों के लिए आयोजित परीक्षा में पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ अभ्यर्थियों को पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed