फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   candidates fro bihar odisha and madhya pradesh applied for peon posts in himachal pradesh

हिमाचलः चौकीदार और चपरासी बनने के लिए यूपी, एमपी और बिहार से भी आए आवेदन

Thu, 16 Jan 2020 12:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 16 Jan 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
candidates fro bihar odisha and madhya pradesh applied for peon posts in himachal pradesh
Peon

वैसे तो प्रदेश सरकार ने चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए सिर्फ हिमाचल मूल के अभ्यर्थियों को आवेदन करने का प्रावधान किया है, लेकिन कोर्ट परिसरों में चल रही चौकीदारों और चपरासियों की भर्ती इसके दायरे से बाहर है। धर्मशाला कोर्ट में दैनिक वेतन भोगी और अनुबंध आधार पर भरे जाने वाले चपरासी और चौकीदार के 15 पदों के लिए 6000 से अधिक आवेदन आए हैं।

विज्ञापन


इनमें आवेदन करने वाले ओडिसा, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों के अभ्यर्थी शामिल हैं। 10 जनवरी आवेदन करने की अंतिम तिथि थी। अभी आवेदनकर्ताओं की जांच प्रक्रिया जारी है। 
विज्ञापन


इन पदों के लिए एमटेक, एमएससी, बीएससी, एमए, बीए पास युवाओं ने आवेदन किए हैं, जबकि इन पदों के लिए पात्रता सिर्फ दसवीं पास है। उधर, धर्मशाला कोर्ट के अधीक्षक विश्वजीत सिंह ने बताया कि आवेदनों की जांच की जा रही है। बाहरी राज्यों से भी आवेदन आए हैं। अनुबंध आधार पर चपरासी, चौकीदार के 13 और दैनिक वेतन भोगी आधार पर दो पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षात्कार के माध्यम से होगा चयन 
चपरासी और चौकीदार के पद के लिए आवेदनकर्ताओं की कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। सिर्फ व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से ही अभ्यर्थियों को चयन होगा। ऐसे में अब कई दिन साक्षात्कार प्रक्रिया में गुजरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed