फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cancer hospital in Nerchowk approved an additional budget of 10 crores

Cancer Hospital Nerchowk: नेरचौक में कैंसर अस्पताल को 10 करोड़ का अतिरिक्त बजट मंजूर

Fri, 27 Jan 2023 09:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/नेरचौक
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/नेरचौक Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Jan 2023 09:02 PM IST
सार

अब आईजीएमसी के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कैंसर अस्पताल की सुविधा मिलने वाली है। केंद्र की ओर से कैंसर अस्पताल के प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए अतिरिक्त दस करोड़ का बजट दिया गया है।

विज्ञापन
Cancer hospital in Nerchowk approved an additional budget of 10 crores
नेरचौक मेडिकल कॉलेज में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लोगों को अब आईजीएमसी के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कैंसर अस्पताल की सुविधा मिलने वाली है। केंद्र की ओर से कैंसर अस्पताल के प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए अतिरिक्त दस करोड़ का बजट दिया गया है। ट्रॉमा सेंटर के लिए पांच करोड़ का बजट दिया गया है। इसका लेवल तीन से दो कर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने शुक्रवार देर शाम को मंडी के नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल का दौरा किया। अस्पताल प्रशासन के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। समीक्षा बैठक में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मंडी संसदीय क्षेत्र के जीते भाजपा समर्थित 11 अन्य विधायकों ने भी भाग लिया।

विज्ञापन


पूर्व सीएम जयराम बोले, समीक्षा बैठक के सार्थक होंगे परिणाम
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती देने एवं मरीजों को बेहतरीन सेवाएं देने की दृष्टि से यह अस्पताल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्हें विश्वास है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की उपस्थिति में हुई समीक्षा बैठक के सार्थक परिणाम होंगे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से कैंसर अस्पताल के लिए 10 करोड़ और ट्रॉमा सेंटर का लेवल तीन से दो कर पांच करोड़ स्वीकृत करने की मांग उठाई। प्रदेश में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों को केंद्र से धनराशि और अल्प समय में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर को बजट और जनता के लिए समर्पित करने पर आभार जताया। केंद्रीय मंत्री ने बाद में दोनों मांगों को तुरंत मंजूरी दी और मेडिकल अस्पताल प्रशासन को जल्द प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। टेरेटेरी केयर सेंटर का निर्माण साल 2014 में शुरू किया गया था। अब तक इस पर 45 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं। वर्तमान में मशीनों और अन्य उपकरणों के लिए 55 करोड़ की दरकार थी, जिसके लिए केंद्र ने मांगों को पूरा करते हुए इस अस्पताल के लिए अतिरिक्त दस करोड़ की सौगात दी है।
विज्ञापन


प्रदेश की 30 प्रतिशत आबादी को कवर करता है संस्थान
प्रदेश का यह दूसरा सबसे बड़ा स्वास्थ्य संस्थान है। यह प्रदेेश की 30 प्रतिशत आबादी को कवर करता है। ऐसे में ट्रॉमा सेंटर का लेवल तीन पर्याप्त नहीं था। संसदीय क्षेत्र में कुल्लू, मंडी और लाहौल स्पीति जिलों में मनाली, रोहतांग जैसे पर्यटन स्थल अधिक हैं। यहां ट्रॉमा केस अधिक होते हैं। इसे देखते हुए ट्राॅमा सेंटर का लेवल दो किया गया है। एमआरआई सुविधा की जल्द पूरी होगी मांग बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने नेरचौक मेेडिकल कॉलेज में मरीजों को एमआरआई की सुविधा के लिए जल्द मशीन का प्रावधान करने की मांग भी केंद्रीय मंत्री से उठाई गई है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से कहा है कि वह इस मांग को जल्द पूरा करके जनता को राहत प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed