फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Recruitment in DSC for constable posts

डीएससी में सिपाही पद के लिए भर्ती इस दिन, करें आवेदन

Mon, 08 Jan 2018 09:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना Updated Mon, 08 Jan 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
Recruitment in DSC for constable posts

डीएससी में सिपाही पदों के लिए भर्ती दो फरवरी को पंजाब रेजिमेंट केंद्र रामगढ़ छावनी (झारखंड) में होगी। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को एक फरवरी को पहुंचना होगा।

विज्ञापन


पंजाब रेजिमेंट से सेवानिवृत्त सिपाही ही भर्ती में भाग ले सकेंगे। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना के उपनिदेशक रघुवीर सिंह ने बताया कि उम्मीदवार की आयु 46 साल से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन


सेना नियम 13(3) मद थरड़ (5) के तहत डिस्चार्ज नहीं होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता दसवीं से कम है तो कम से कम आर्मी थर्ड क्लास शिक्षा प्रमाण पत्र से पास होना चाहिए। पेंशन गए दो साल से कम की अवधि, चिकित्सा वर्ग शेप-1 होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्खास्त और सेना सेवाकाल के दौरान दो से ज्यादा तथा आखिरी पांच सालों में एक से ज्यादा रेड ई एंट्री होने पर उम्मीदवार भर्ती में भाग नहीं ले सकता।

उम्मीदवार अपने सभी आर्मी और सिविल के प्रमाण पत्र, डिस्चार्ज बुक, 16 पासपोर्ट फोटो के अलावा यदि कृत्रिम दांत या चश्मा लगा हो तो वह अपने साथ ले जाएं।

पुलिस की ओर से गोल मोहर सहित हस्ताक्षरित सही चाल-चलन प्रमाण पत्र, जिसमें आप फौज से जाने के बाद सिविल में किसी भी आपराधिक मामले संलिप्त नहीं है। इसके अलावा मेडिकल एक्सीडेंट इंश्योरेंस जो एजीआई डीआई की ओर से जारी प्रमाण पत्र की मूल प्रति साथ होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed