फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   private companies will give job to 600 youth of himachal

हिमाचल के 600 युवाओं को नौकरी देंगी निजी कंपनियां, वेतन भी मिलेगा शानदार

Mon, 10 Jun 2019 06:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर/कांगड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर/कांगड़ा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Jun 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
private companies will give job to 600 youth of himachal

निजी क्षेत्र की नामी कंपनियां प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने आ रही हैं। इनमें वर्धमान टैक्सटाइल, जे स्टार सिक्योरिटी, चैकमेट सर्विस, टोरेंस लाइफकोर आदि कंपनियों ने विभिन्न श्रेणियों में करीब 600 पद भरेंगी।

विज्ञापन


लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद चुने गए युवाओं को नियमित रूप से नौकरी दी जाएगी। कंपनी युवाओं को 8500 से 17750 रुपये महीने का वेतन देगी। पीएफ सहित अन्य सुविधाएं युवाओं को दी जाएंगी। रहने और खाने की सुविधा भी कंपनी की ओर से मुहैया करवाई जाएगी। 

विज्ञापन

इन श्रेणियों के पद भरे जाएंगे

हिमाचल मैन पॉवर कंपनी के निदेशक अविनाश शर्मा ने बताया कि उक्त सभी कंपनियों में सुरक्षा गार्ड के 190, जनरल वर्कर हेल्पर 150, भर्ती अधिकारी के 45, कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव के 50, सिविल सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 30, काउंसलर के 40, टेलीसेल्ज एक्जीक्यूटिीव के 60, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 25 पद भरे जाएंगे।

उम्मीदवार अपना पूरा वायोडाटा फोन नंबर और योग्यता प्रमाण पत्र के साथ एचएमपीए बीबीएमबी कॉलोनी नया बाजार सुंदरनगर के पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से 17 जून तक भेज सकते हैं। इसके बाद लिखित परीक्षा और साक्षात्कार होंगे। इसके आधार पर युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। चुने गए युवाओं को जुलाई अंत तक ज्वाइनिंग देनी होगी। 

आईटीआई शाहपुर में इस दिन लगेगा रोजगार मेला

आईटीआई शाहपुर में 14 जून को कंपनी टीडीके एपकोष वावल (हरियाणा) कैंपस साक्षात्कार लेगी। कंपनी 100 युवाओं को तीन साल के लिए ट्रेनी के रूप में नौकरी देगी। कंपनी मोबाइल की बैटरी तथा पॉवर बैंक बनाती है।

14 जून को लिखित परीक्षा होगी। चयनित युवाओं का उसी दिन इंटरव्यू होगा। कैंपस साक्षात्कार में 18 से 28 वर्ष आयु वर्क के फिटर, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक, टर्नर, वेल्डर इलेक्ट्रिकल एमएमबी ट्रैक्टर मेकेनिक, कोपा व शीट मेटल व्यवसायों में आईटीआई पासआउट और अपीयरिंग प्रशिक्षु भाग ले सकते हैं।

वह अभ्यर्थी भी भाग ले सकेंगे, जिन्होंने 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, बीएससी, बीकॉम, बीए की डिग्री की हो। प्रधानाचार्य एसके लखनपाल ने बताया कि चयनित युवाओं को कंपनी तीन साल ट्रेनी के रूप में रखेगी। उसके बाद हरियाणा सरकार की तर्ज पर सालना इंक्रीमेंट लगेगा।

कंपनी की तरफ से सब्सिडाइज कैंटीन, वर्दी, सेफ्टी शूज और सेफ्टी हेलमेट दिए जाएंगे। चयनित युवाओं को कंपनी 9300 रुपये मासिक सैलरी और 500 रुपये अटेंडेंस का देगी। कंपनी साल की अटेंडेंस अच्छी होने पर कंपनी 20000 रुपये बोनस के तहत देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed