{"_id":"5ccedbbcbdec2207340736df","slug":"neet-exam-2019-in-shimla-hamirpur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को नंगे पैर देना पड़ा नीट, सेंटर में एंट्री से पहले खुलवा दिए जूते","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
विद्यार्थियों को नंगे पैर देना पड़ा नीट, सेंटर में एंट्री से पहले खुलवा दिए जूते
Sun, 05 May 2019 06:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 05 May 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
PIC
- फोटो : अमर उजाला
एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए आयोजित नीट (नेशनल इलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट) के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से निर्धारित ड्रेस कोड की वजह से विद्यार्थी खासे परेशान हुए। जूते पहनकर परीक्षा देने आए विद्यार्थियों के जूते और जुराबें उतरवा दीं। छात्रों को नंगे पैर परीक्षा देनी पड़ी। जिन छात्रों की टी-शर्ट में बड़े बटन लगे थे, वे तुड़वा दिए गए।
विज्ञापन
छात्राओं के हाथों में बंधी मौली कैंची से काट दी गई। हाथ से कड़े नहीं निकले तो प्लास से काट दिए गए। दूरदराज क्षेत्रों से परीक्षा देने आए छात्रों के बैग, मोबाइल और पर्स गार्ड केबिन में रखवा दिए गए। सुरक्षा की दृष्टि से सभी छात्रों की परीक्षा केंद्र की एंट्री और परीक्षा हाल में वीडियोग्राफी भी की गई।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X