फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla UG courses exam schedule

पुराने ईयर सिस्टम की यूजी परीक्षाओं का शेडयूल जारी

Wed, 03 Jan 2018 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 03 Jan 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
HPU Shimla UG courses exam schedule
एचपीयू शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने मार्च में यूजी के पुराने ईयर सिस्टम की परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने का शेडयूल जारी कर दिया है। साथ ही मार्च में होने वाली प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथियां भी जारी कर दी हैं।

विज्ञापन


विवि की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक कंप्यूटर साइंस में स्नातक बीसीए कोर्स की पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष की परीक्षाएं 20 मार्च से शुरू होंगी। इनके लिए 18 जनवरी तक परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख तय की गई है।
विज्ञापन


इसके बाद परीक्षा फॉर्म पर विवि तय नियमों और दरों के मुताबिक लेट फीस वसूलेगा। परीक्षा फॉर्म और परीक्षा से संबंधित हर जानकारी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिसूचना में परीक्षा नियंत्रक ने साफ किया है कि इस पुराने ईयर सिस्टम की परीक्षाओं के लिए फॉर्म लेना और इसे समय से जमा करवाना छात्र की जिम्मेदारी होगी। विश्वविद्यालय आधे-अधूरे फॉर्म को रिजेक्ट कर देगा।

बीबीए कोर्स की दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की रि-अपीयर परीक्षाएं भी पुराने सिस्टम के तहत 20 मार्च से शुरू होंगी। इसके लिए भी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 18 जनवरी है। 

बीस मार्च से होंगी बीएड-एमएड की परीक्षाएं 
विवि ने पुराने सिस्टम के तहत बीएड और एमएड कोर्स की वार्षिक परीक्षाएं और एमपीएड, एमए फिजिकल एजूकेशन प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं (ओल्ड सिस्टम) भी 20 मार्च से करवाने का निर्णय लिया है।

इसके लिए परीक्षा फॉर्म 18 जनवरी तक सहायक कुलसचिव परीक्षा-टू के पास पहुंच जाने चाहिए। इसके बाद लेट फीस वसूल की जाएगी। आधे-अधूरे फॉर्म रिजेक्ट किए जाएंगे। रिजेक्ट फॉर्म वाले छात्र परीक्षा नहीं दे पाएंगे।

रत्न प्रभाकर; प्राक शास्त्री, आचार्य के लिए 18 तक भरें फॉर्म
 प्रदेश विवि रत्न प्रभाकर, प्राक शास्त्री पहले और दूसरे वर्ष, आचार्य पहले और आचार्य दूसरे वर्ष शास्त्री तृतीय वर्ष (ओल्ड सिस्टम) की परीक्षाएं भी 20 मार्च से करवाएगा।


इसके लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 18 जनवरी है। परीक्षा फॉर्म भरने के लिए नियम और शर्तें वही रहेंगी। देरी से आने वाले फॉर्म पर लेट फीस ली जाएगी।

विवि की वेबसाइट से डाउनलोड करें फॉर्म 
पुराने सिस्टम के तहत मार्च में होने वाली परीक्षाओं के लिए फॉर्म प्रदेश विवि की वेबसाइट 
www.hpuniv.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed