HPSSC: जेई इलेक्ट्रिकल का परीक्षा परिणाम घोषित, देखें यहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने जेई इलेक्ट्रिकल पोस्ट कोड 530 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग और हिम ऊर्जा विभाग में भरे जाने वाले 18 पदों के लिए आयोग ने अक्तूबर 2016 में आवेदन मांगे थे। आयोग के पास 2925 आवेदन पहुंचे थे, जिसमें केवल 2431 आवेदन ही सही पाए गए।
आयोग ने 26 नवंबर 2017 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया, जिसमें 1275 अभ्यर्थियों ने ही भाग लिया।
शेष 1156 अभ्यर्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे। आयोग के सचिव डॉ जितेंद्र कंवर ने बताया कि लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण 60 अभ्यर्थियों का मेरिट के आधार पर 15 अंक की मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए चयन किया गया है -
530000018, 530000025, 530000029, 530000168, 530000187, 530000202, 530000222, 530000249, 530000253, 530000288, 530000301, 530000315, 530000330, 530000333, 530000375, 530000401, 530000414, 530000428, 530000454, 530000574, 530000641, 530000736, 530000741, 530000920, 530000924, 530000927, 530000944, 530000966, 530001055, 530001066, 530001073, 530001093, 530001260, 530001295, 530001444, 530001450, 530001529, 530001541, 530001569, 530001578, 530001617, 530001627, 530001648, 530001663, 530001675, 530001699, 530001712, 530001925, 530001946, 530002000, 530002016, 530002059, 530002082, 530002106, 530002134, 530002184, 530002195, 530002227, 530002433, 530002527
सांख्यकी सहायक और असिस्टेंट केमिस्ट की लिखित परीक्षा 23 को
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने आठ विभिन्न पोस्ट कोड के तहत होने वाली भर्तियों की लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग 23 जनवरी से छंटनी परीक्षाओं का आयोजन जिला हमीरपुर में स्थापित परीक्षा केंद्रों पर करेगा। सभी आठ पोस्ट कोड के लिए इस बार आए कम आवेदनों के कारण हमीरपुर के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में इन भर्तियों के लिए कोई परीक्षा केंद्र नहीं है।
आयोग के सचिव डॉ जितेंद्र कंवर ने कहा कि सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर निर्धारित परीक्षा तिथियों के पंद्रह दिन अपलोड करने का कार्य जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को वेबसाइट में जाकर एडमिट डाउनलोड करने के लिए चेक योर एप्लीकेशन स्टेटस पर का पता लगाना होगा।
इसके अलावा परीक्षार्थियों को रोलनंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी दी जाएगी। अगर किसी अभ्यर्थी का रोलनंबर वेबसाइट से डाउनलोड नहीं होता है तो वह परीक्षा केंद्र में अपना पासपोर्ट साइज फोटो और आवेदन पत्र की डाउनलोड की गई प्रति लेकर परीक्षा में भाग ले सकता है। सांख्यकी सहायक की परीक्षा 23 जनवरी को सुबह के सत्र में, जबकि असिस्टेंट केमिस्ट की परीक्षा सांय के सत्र में होगी।
इसी तरह जूनियर अकाउंटेंट की परीक्षा 24 को सुबह और अकाउंटेंट की परीक्षा शाम को होगी। मार्केटिंग सहायक पोस्ट कोड 538 की परीक्षा 27 को सुबह और पोस्ट कोड 562 की परीक्षा शाम को होगी। डाटा एंट्री ऑपरेटर की परीक्षा 29 को सुबह, पोस्ट कोड 554 सेल्समैन की परीक्षा शाम को होगी। सभी आठ पोस्ट कोड की परीक्षाएं हमीरपुर में ही होंगी।
कमेंट
कमेंट X