फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   campus interview: Companies will give jobs to unemployed youth in Chamba and Hamirpur

campus interview: चंबा और हमीरपुर में बेरोजगार युवाओं को नौकरी देंगी कंपनियां

Fri, 27 May 2022 06:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा/हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा/हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 May 2022 06:33 PM IST
सार

चंबा और हमीरपुर में निजी कंपनियां प्रशिक्षित युवाओं को नौकरी देंगी। जिला रोजगार कार्यालय चंबा में 1 जून को बेरोजगार युवाओं को नौकरी का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन
campus interview: Companies will give jobs to unemployed youth in Chamba and Hamirpur
नौकरी का मौका(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा और हमीरपुर में निजी कंपनियां प्रशिक्षित युवाओं को नौकरी देंगी। जिला रोजगार कार्यालय चंबा में 1 जून को बेरोजगार युवाओं को नौकरी का मौका मिलेगा। चंडीगढ़ की निजी कंपनी 100 ट्रेनी पदों पर युवाओं को चयनित करेगी। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई, डी और बी फार्मेसी शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू होगी। इन पदों के लिए केवल पुरुष आवेदक ही पात्र हैं। आवेदकों को साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अपने शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय पंजीकरण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बायोडाटा प्रस्तुत करना होगा।

विज्ञापन


आईटीआई लोहारी में 31 मई को कैंपस इंटरव्यू
ज्योत्सना आईटीआई लोहारी (हमीरपुर) में प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए गुजरात की निजी मोटर कंपनी 31 मई को कैंपस साक्षात्कार करवाएगी। आईटीआई के प्रबंध निदेशक जेके चौहान और प्रधानाचार्य एएल भरमौरिया ने बताया कि अभ्यर्थी के दसवीं कक्षा में 50 फीसदी और आईटीआई में 60 फीसदी अंक होना अनिवार्य हैं। 18 से 23 वर्ष तक के 2017 से 2022 तक आईटीआई पास पुरुष अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में मेकेनिक मोटर व्हीकल, फिटर, डीजल मेकेनिक, टर्नर, टूल एवं डाई मेकर, वेल्डर, इलेक्ट्रिीशियन, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर मेकेनिक, पेंटर जनरल के आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। चयनित अभ्यर्थी को कंपनी 20,100 रुपये मासिक वेतन देगी। 
विज्ञापन


क्लर्क भर्ती की टंकण परीक्षा 28 को
वहीं, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग क्लर्क पोस्ट कोड-839 की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए टंकण परीक्षा 28 मई को सुबह 10 बजे करवाएगा। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed