फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cabinet minister Vikramaditya Singh condemns suresh bhardwaj remark

विक्रमादित्य सिंह: प्रदेश सरकार की तुलना पाकिस्तान से करना निंदनीय

Sun, 05 Mar 2023 07:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Mar 2023 07:38 PM IST
सार

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार अपने कार्यकाल के पहले चार वर्ष में जब कोई उपलब्धि अर्जित नहीं कर पाई तो उन्होंने अंतिम छह माह में बिना बजट प्रावधान के 900 से अधिक नए संस्थान खोलकर जनता को गुमराह किया।

विज्ञापन
cabinet minister Vikramaditya Singh condemns suresh bhardwaj remark
लोक निर्माण एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

लोक निर्माण एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज के उस बयान की निंदा की है, जिसमें उन्होंने प्रदेश सरकार की तुलना पाकिस्तान सरकार से की है। उन्होंने कहा कि भारद्वाज का यह बयान उनकी मानसिकता को प्रदर्शित कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने अपने वित्तीय कुप्रबंधन से प्रदेश की आर्थिक स्थिति बदहाल कर दी थी।

विज्ञापन


मंत्री ने बयान जारी कर कहा कि अब वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य में वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए सशक्त प्रयास कर रही है। सरकार के यही सकारात्मक प्रयास भाजपा के नेताओं को रास नहीं आ रहे और अनाप-शनाप बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा नेताओं को अपनी पूर्व सरकार के कामकाज की समीक्षा अवश्य करनी चाहिए।
विज्ञापन


तभी उन्हें यह ज्ञात होगा कि उन्होंने प्रदेश की व्यवस्था को किस तरह पटरी से उतार दिया था और यही कारण है कि उन्हें प्रदेश की जनता ने सत्ता से बाहर कर दिया। प्रदेश सरकार ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लेकर प्रदेश के सभी वर्गों के लिए समान विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सत्ता से बेदखल होकर भाजपा नेता अब सुर्खियों में बने रहने के लिए आधारहीन बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व भाजपा सरकार अपने कार्यकाल के पहले चार वर्ष में जब कोई उपलब्धि अर्जित नहीं कर पाई तो उन्होंने अंतिम छह माह में बिना बजट प्रावधान के 900 से अधिक नए संस्थान खोलकर जनता को गुमराह किया। लेकिन प्रदेश की जनता बहुत समझदार है। जनता ने उन्हें दरकिनार कर कांग्रेस को प्रदेश की बागडोर सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed