{"_id":"6207a7dc01281830a35bc51b","slug":"cabinet-minister-suresh-bhardwaj-statement-on-himachal-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेश भारद्वाज बोले- सड़कों पर आ चुकी है कांग्रेस के वर्चस्व की लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेश भारद्वाज बोले- सड़कों पर आ चुकी है कांग्रेस के वर्चस्व की लड़ाई
Sat, 12 Feb 2022 05:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 12 Feb 2022 05:59 PM IST
सार
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की लड़ाई अब वर्चस्व की लड़ाई है और सड़कों पर आ गई है। इसका प्रमाण धर्मशाला प्रकरण है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी की वर्तमान समय में न तो कोई नीति है और न ही कोई नियत है।
विज्ञापन
शक्तिपीठ ज्वालामुखी में पूजा-अर्चना करते शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शनिवार को शक्तिपीठ ज्वालामुखी में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद लिया। मंदिर न्यास ज्वालामुखी ने उन्हें माता की तस्वीर और सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा की कांग्रेस पार्टी की लड़ाई अब वर्चस्व की लड़ाई है और सड़कों पर आ गई है।
विज्ञापन
इसका प्रमाण धर्मशाला प्रकरण है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी की वर्तमान समय में न तो कोई नीति है और न ही कोई नियत है। आने वाले समय में कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में भी समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और हिमाचल प्रदेश में जयराम सरकार ने आम जनता के लिए जो योजनाएं शुरू की हैं, उसका पूरा देश लाभ उठा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह नगर परिषद ज्वालामुखी के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक का आयोजन करने आए हैं। उनके साथ एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर, नगर परिषद ज्वालामुखी के कार्यकारी अधिकारी हितेश शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन