फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cabinet expresses displeasure over non-notification of August decision

हिमाचल कैबिनेट ने इस फैसले की अधिसूचना जारी न होने पर जताई नाराजगी, जानिए पूरा मामला

Tue, 19 Nov 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Nov 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Cabinet expresses displeasure over non-notification of August decision
फाइल फोटो

कैबिनेट बैठक में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पद भरने को अगस्त की मंत्रिमंडल बैठक में लिए फैसले की अभी तक अधिसूचना जारी न होने पर नाराजगी जताई गई। मंत्रिमंडल ने कार्मिक विभाग को जल्द अधिसूचना जारी करने के आदेश दिए। बीते दिनों स्कूल प्रवक्ताओं की भर्ती के लिए जारी विज्ञापन में बाहरी राज्यों के लोगों के लिए नई शर्तें न जुड़ने से प्रदेश भर में हंगामा हुआ। शिक्षा विभाग ने लोकसेवा आयोग पर अपनी ओर से ही बाहरी राज्यों के लोगों को भी भर्ती के लिए पात्र बना देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


इससे पूर्व सचिवालय में हुई तृतीय श्रेणी की भर्ती में कई बाहरी राज्यों के लोगों के नियुक्त होने को लेकर भी हल्ला हुआ था। इसके बाद सरकार ने नई शर्तें जोड़ने का फैसला लेते हुए विगत अगस्त में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश से आठवीं, दसवीं व जमा दो कक्षा पढ़ने की शर्त लगाने का फैसला लिया था, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते अभी तक अधिसूचना जारी नहीं हुई। इस देरी के चलते ही स्कूल प्रवक्ता की भर्ती के लिए बाहरी राज्यों के आरक्षित श्रेणी के लोग प्रदेश के सामान्य वर्ग के पदों के लिए पात्र बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed