फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Byelection: Pratibha Singh said that I will put the seat in the bag of Congress with public support

उपचुनाव: प्रतिभा सिंह बोलीं- मंडी से सीएम होने पर बड़ी चुनौती, जन सहयोग से कांग्रेस की झोली में डालूंगी सीट

Tue, 05 Oct 2021 09:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Oct 2021 09:57 PM IST
सार

उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी तय होने के बाद प्रतिभा सिंह ने कहा कि मां भीमाकाली का आशीर्वाद लेकर सात अक्तूबर से चुनाव प्रचार शुरू किया जाएगा। आठ अक्तूबर को नामांकन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के विकास कार्यों के बलबूते भाजपा सरकार का सामना किया जाएगा।

विज्ञापन
Byelection: Pratibha Singh said that I will put the seat in the bag of Congress with public support
कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा है मंडी से पहली बार प्रदेश में मुख्यमंत्री बना है। ऐसे में उपचुनाव में चुनौती कड़ी होगी। देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारें भी सत्तासीन हैं। इसके बावजूद जन सहयोग से मंडी से जीत दर्ज कर सीट को कांग्रेस पार्टी की झोली में डाला जाएगा। उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी तय होने के बाद प्रतिभा सिंह ने कहा कि मां भीमाकाली का आशीर्वाद लेकर सात अक्तूबर से चुनाव प्रचार शुरू किया जाएगा। आठ अक्तूबर को नामांकन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के विकास कार्यों के बलबूते भाजपा सरकार का सामना किया जाएगा। आज जनभावना हमारे साथ हैं।

विज्ञापन


वीरभद्र ने अपार विकास किया है। उन भावनाओं के चलते ही चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि अर्की वीरभद्र सिंह की सीट रही है। मंडी बहुत बड़ा क्षेत्र है। चुनाव प्रचार के लिए समय भी कम मिला है। मैं अर्की जाना चाहती थीं लेकिन समय के अभाव के चलते अब नहीं जा सकूंगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, नेता विपक्ष सहित सभी बड़े नेता अर्की जाएंगे। पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए पूरा जोर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी टिकट की अपेक्षा कई को होती है लेकिन टिकट एक को मिलता है। क्षणिक रोष रहता है, कुछ समय बाद सब ठीक हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed