फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   By election in himachal pradesh voting: violation of model code of conduct Bharmour BJP MLA Jia Lal Kapoor

आचार संहिता का उल्लंघन: कैबिनेट मंत्री रामलाल मारकंडा, विधायक जिया लाल के खिलाफ शिकायत

Sat, 30 Oct 2021 01:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 30 Oct 2021 01:06 PM IST
सार

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की सूचना मिलते ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरासू ने डीसी चंबा व जिला निर्वाचन अधिकारी को तुरंत कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
By election in himachal pradesh voting: violation of model code of conduct Bharmour BJP MLA Jia Lal Kapoor
पोलिंग बूथ में मीडिया से बातचीत करते भरमौर के विधायक जिया लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मंडी संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान के बीच आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है। भरमौर के विधायक जिया लाल पोलिंग बूथ में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा के लिए वोट मांग रहे हैं।

विज्ञापन


शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है।  उन्होंने चुनाव आयोग से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की सूचना मिलते ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरासू ने डीसी चंबा व जिला निर्वाचन अधिकारी को तुरंत कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कैबिनेट मंत्री रामलाल मारकंडा के खिलाफ शिकायत सौंपी है। शिकायत में कहा है कि रामलाल मारकंडा पोलिंग बूथ के भीतर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे। कांग्रेस कमेटी ने कार्रवाई करने के साथ दोबारा मतदान करवाने और रामलाल मारकंडा को आगामी चुनावों में अयोग्य करार देने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed