{"_id":"61768d2c1b451d757675e1b1","slug":"by-election-in-himachal-cm-jairam-thakur-addresses-jansabha-reckong-peo-kinnaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम बोले- कांग्रेस नेताओं ने करोड़ों के बिल पार्टी को भेज कर किया लूटने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम बोले- कांग्रेस नेताओं ने करोड़ों के बिल पार्टी को भेज कर किया लूटने का प्रयास
Mon, 25 Oct 2021 04:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 25 Oct 2021 04:28 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस 50 साल सत्ता में रही, लेकिन कोई काम नहीं किया। जिन पर देशद्रोह के आरोप लगे हैं, कांग्रेस ने ऐसे नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है।
विज्ञापन
रिकांगपिओ में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने करोड़ों का बिल अपनी पार्टी को भेजकर लूटने का प्रयास किया। सोमवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में चुनावी जनसभा में भीड़ देखकर सीएम ने कहा कि ऐसा लगता है कि किन्नौर में एकतरफा मुकाबला होगा। कहा कि बर्फबारी के कारण जिले में सेब को काफी नुकसान पहुंचा है। बागवानों के नुकसान के बारे में अच्छी तरह समझ सकता हूं।
विज्ञापन
इसकी भरपाई के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाकर संपूर्ण वैक्सीनेशन वाला हिमाचल का पहला जिला बनने पर किन्नौर के लोगों को बंधाई दी। जयराम ने कहा कि कांग्रेस 50 साल सत्ता में रही, लेकिन कोई काम नहीं किया। कांग्रेस के कार्यकाल में प्रदेश में केवल 30 वेंटिलेटर और 2 ऑक्सीजन प्लांट थे।
विज्ञापन
आज प्रदेश में करीब 900 वेंटिलेटर और करीब 30 ऑक्सीजन प्लांट हैं। कहा कि जिन पर देशद्रोह के आरोप लगे हैं, कांग्रेस ने ऐसे नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। सितंबर में टले किन्नौर दौरे को लेकर सीएम ने कहा कि उस दिन आचार संहिता नहीं लगती तो यहां कई विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास होते। उन्होंने वादा किया कि अगली बार जब आऊंगा तो आपके सांसद को भी साथ लाऊंगा। उस दिन यहां जो भी कमी रही है, उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन