{"_id":"5dac6a288ebc3e01307736b8","slug":"by-election-in-dharamshala-presiding-officer-anuradha-ramotra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराधा लगातार तीसरी बार निभाएंगी पीठासीन अधिकारी की भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराधा लगातार तीसरी बार निभाएंगी पीठासीन अधिकारी की भूमिका
Sun, 20 Oct 2019 07:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 20 Oct 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग भी महिला सशक्तीकरण की दिशा में कई प्रयास कर रहा है। कई मतदान केंद्रों में महिलाओं को पीठासीन अधिकारी का जिम्मा सौंपा जा रहा है, जबकि कई मतदान केंद्रों में पूरी टीम में महिला कर्मियों से मतदान प्रक्रिया पूरी करवाई जा रही है। धर्मशाला उपचुनाव में भी चुनाव आयोग ने मतदान केंद्र नंबर-नौ और दस महिला कर्मचारियों के हवाले किया है जिसमें बूथ नंबर-नौ में बाल स्कूल धर्मशाला में तैनात प्रवक्ता अनुराधा रामोत्रा को पीठासीन अधिकारी का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
दस नंबर बूथ में केंद्रीय विश्वविद्यालय में जन संचार विषय की सहायक आचार्य मोनिका पीठासीन अधिकारी की भूमिका निभाएंगी। अनुराधा रामोत्रा लगातार तीसरी बार पीठासीन अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं, जो हिमाचल में अपने आप में रिकॉर्ड है। अनुराधा ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी पीठासीन अधिकारी का जिम्मा संभाला था।
विज्ञापन
वहीं, केंद्रीय विवि की मोनिका पहली बार पीठासीन अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा टंग नरवाना स्कूल में तैनात टीजीटी मेडिकल मंजू बाला भी दूसरी बार सहायक पीठासीन अधिकारी का जिम्मा देख रही हैं। दोनों मतदान केंद्रों की टीमों ने कार्यभार संभाल लिया है। नौ नंबर मतदान केंद्र धर्मशाला में अनुराधा व मंजू बाला के अलावा चंपा देवी, स्नेह लता और बूथ नंबर-दस में सहायक पीठासीन अधिकारी अंजना कुमारी, सीमा व शबनम तैनात हैं।
विज्ञापन
मतदाताओं के लिए बिछाई रेड कारपेट
कन्या स्कूल धर्मशाला में उपचुनाव के लिए दो मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतदाताओं के लिए मुख्य गेट से लेकर मतदान केंद्र के कमरे तक रेड कारपेट बिछाई गई है। इसके अलावा परिसर में धूप से बचने के लिए टेंट व कुर्सियों का प्रावधान किया गया है।
1845 मतदाता डालेंगे वोट
बूथ नंबर नौ और दस में कुल 1845 मतदाता हैं। जिसमें नौ नंबर बूथ में 1084 और दस नंबर बूथ में 761 मतदाता है।