{"_id":"5da719d08ebc3e016f0b38c3","slug":"by-election-congress-handed-over-full-evidence-of-model-code-of-conduct-violation-to-ec","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: कांग्रेस ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के पूरे सबूत चुनाव आयोग को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: कांग्रेस ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के पूरे सबूत चुनाव आयोग को सौंपे
Wed, 16 Oct 2019 06:53 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 16 Oct 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल कांग्रेस ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विकास के मामले में प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के वार रूम में पार्टी के प्रचार कार्यों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान पर भी हैरानी जताई गई, जिसमें उन्होंने कांग्रेस से चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के सबूत मांगे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस चुनाव वार रूम से सभी ब्लॉक प्रमुख और बूथ प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि जिसे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वह पूरी मुस्तैदी से डट जाएं।
प्रदेश कांग्रेस वार रूम प्रभारी और प्रदेश सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने बुधवार को राजीव भवन में बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के पूरे सबूत चुनाव आयोग को दिए गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष को तो आयोग ने नोटिस तक जारी किया है।
विज्ञापन
बावजूद इसके मुख्यमंत्री का जनसभा में आदर्श आचार संहिता के प्रमाण मांगना लोगों को इस बारे में गुमराह करना है। हिमराल ने कहा कि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री जिस प्रकार आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के बाद सक्रिय हैं, उससे साफ है कि उनको मुख्यमंत्री का पूरा संरक्षण है। प्रदेश में पहली बार किसी विधानसभा अध्यक्ष को चुनाव आयोग का कोई नोटिस गया हो। इस बैठक में चंद्रशेखर शर्मा, सेन राम नेगी, शशि बहल, सुनीता ठाकुर और कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन