फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   by election 2021 himachal news: random sampling of people in election campaign rallies

हिमाचल में उपचुनाव: रैलियों में जुटने वाले लोगों की होगी रैंडम सैंपलिंग

Sat, 02 Oct 2021 10:36 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 02 Oct 2021 10:36 AM IST
सार

मंडी संसदीय क्षेत्र के साथ जुब्बल-कोटखाई, फतेहपुर और अर्की विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। अब प्रत्याशियों के नाम फाइनल होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की रैलियां होंगी। इनमें लोगों की भीड़ उमड़ना स्वाभाविक है।

विज्ञापन
by election 2021 himachal news: random sampling of people  in election campaign rallies
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में उपचुनावों के लिए नेताओं की रैलियों में शामिल होने वाले लोगों की रैंडम सैंपलिंग होगी। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले न बढ़ें, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है। रैली स्थल के बाहर स्वास्थ्य विभाग का काउंटर स्थापित किया जाएगा। इसमें डॉक्टर, नर्स और फार्मासिस्ट तैनात होंगे और रैली में आने वाले ग्रुपों में से किसी एक व्यक्ति का कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेंगे।

विज्ञापन


मंडी संसदीय क्षेत्र के साथ जुब्बल-कोटखाई, फतेहपुर और अर्की विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। अब प्रत्याशियों के नाम फाइनल होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की रैलियां होंगी। इनमें लोगों की भीड़ उमड़ना स्वाभाविक है। पार्टी प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर वोट भी मांगेंगे। ऐसे में कोरोना के मामले बढ़ने की आशंका को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है। 
विज्ञापन


प्रदेश में अभी कोरोना संक्रमण के मामले कम नहीं हुए हैं। जिला मंडी, शिमला, कांगड़ा, बिलासपुर और चंबा में मामलों के लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रतिदिन डेढ़ से दो सौ नए मामले पंजीकृत हो रहे हैं। रोजाना 3 से 4 लोगों की इस बीमारी से मौत हो रही है। प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 15 सौ से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचुनावों की घोषणा के बाद प्रदेश के आठ जिलों में आचार संहिता लागू हो गई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग इन जिलों में सैंपलिंग बढ़ाने पर फोकस कर रहा है। सरकार ने सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि जिन-जिन क्षेत्रों से यह मामले आए हैं, वहां कांटेक्ट ट्रेसिंग करवाएं। जिले में सैंपलिंग बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं।


रैली स्थल में उपस्थित होने वाले लोगों की रैंडम सैंपलिंग होगी। इसको लेकर सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं। कोरोना के मामले न बढ़ें, इसके चलते यह फैसला लिया गया है। - अमिताभ अवस्थी, स्वास्थ्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed