{"_id":"5e7dd7338ebc3e6fa571d4f0","slug":"businessmen-rajesh-gupta-gave-21-lakh-in-cm-relief-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी ने सीएम राहत कोष में दिए 21 लाख, बिजली बोर्ड भी देगा एक दिन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी ने सीएम राहत कोष में दिए 21 लाख, बिजली बोर्ड भी देगा एक दिन का वेतन
Fri, 27 Mar 2020 04:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)/शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 27 Mar 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीनबैरी वेलफेयर फाउंडेशन नारकंडा के चेयरमैन और नारकंडा के कारोबारी राजेश कुमार गुप्ता ने कोरोना वायरस से लडने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 लाख रुपये की राशि दान की है। उन्होंने दिल्ली से सीधे मुख्यमंत्री के राहत कोष खाते में राशि ट्रांसफर कर सामाजिक दायित्व का बहुत बड़ा संदेश दिया है। गुप्ता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकार हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सभी को एकजुट होकर सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वायरस का सामना करने की आवश्यकता है। संवाद
विज्ञापन
बिजली बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी भी कोरोना वायरस से बचाव के लिए एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे। शुक्रवार को बोर्ड के कार्यकारी निदेशक कार्मिक ने पत्र जारी कर बताया कि बोर्ड प्रबंधन की विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के साथ हुई बैठक में इसको लेकर सहमति बनी है। उन्होंने बताया कि सभी बोर्ड कर्मचारियों के वेतन से एक दिन का वेतन काट कर मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाया जाएगा।
विज्ञापन