फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bus hanging off road after slipping in snow in kinnaur, accident averted due to driver understanding

किन्नौर: बर्फ में फिसलकर सड़क से बाहर लटकी बस, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

Tue, 04 Jan 2022 08:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला(किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला(किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Jan 2022 08:08 PM IST
सार

हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस करीब एक बजे  खरोगला के पास बर्फबारी के बीच अचानक फिसलकर सड़क पर ही लटक गई है। बस चालक की सूझबूझ से बस को गहरी खाई में जाने से बचाया जा सका।

विज्ञापन
Bus hanging off road after slipping in snow in kinnaur, accident averted due to driver understanding
बर्फ में फिसलकर सड़क से बाहर लटकी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के सांगला-छितकुल संपर्क मार्ग पर मंगलवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस करीब एक बजे  खरोगला के पास बर्फबारी के बीच अचानक फिसलकर सड़क पर ही लटक गई है। बस चालक की सूझबूझ से बस को गहरी खाई में जाने से बचाया जा सका। बस का आधा हिस्सा सड़क से बाहर हवा में लटक गया। पुलिस थाना सांगला से मिली जानकारी के मुताबिक रिकांगपिओ-छितकुल रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस दिन के समय छितकुल की तरफ जा रही थी, लेकिन लगातार बर्फबारी के चलते फिसलन को देखते हुए एहतियातन चालक मनमीत और परिचालक कमलकांत ने खरोगला के पास सवारियों को उतारकर बस को वापस जिला मुख्यालय रिकांगपिओ की रवाना किया।

विज्ञापन


इसी दौरान बस अचानक फिसलकर सड़क ही लटक गई।  घटना की सूचना पथ परिवहन निगम के अड्डा प्रभारी सांगला प्रेम नेगी ने दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना सांगला से थाना प्रभारी जनेश्वर ठाकुर की अगुवाई में एएसआई सुशील कायथ, मुख्य आरक्षी राजेश, आरक्षी बलदेव, गृह रक्षक माया की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर  चालक और परिचालक दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी रामवीर ने कहा कि सांगला-छितकुल संपर्क मार्ग पर खरोगला में बर्फ पर फिसलकर बस लटक गई है। इस घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बस को निकालने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed