{"_id":"5ef0c0518ebc3e42fc5997c7","slug":"bus-fare-will-not-increase-in-himachal-govind-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में अभी नहीं बढ़ेगा बस किराया: गोविंद ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में अभी नहीं बढ़ेगा बस किराया: गोविंद ठाकुर
Mon, 22 Jun 2020 07:59 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 22 Jun 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बस का किराया नहीं बढे़गा। सोमवार को ढालपुर में पत्रकार वार्ता में परिवहन मंत्री ने कहा कि अभी बस किराये को नहीं बढ़ाया जाएगा। आए दिन प्रदेश में बसों का किराया बढ़ाने की चर्चा चल रही है, लेकिन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने फिलहाल किराया न बढ़ाने की बात कही है।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि पिछले साल प्रदेश में 50 लाख पौधे रोपे गए। इस साल 12 हेक्टेयर भूमि को कवर करते हुए सवा करोड़ पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अधिकांश कार्य मनरेगा के तहत किया जाएगा। स्कूली बच्चे व आम लोग भी पौधरोपण करेंगे। प्रदेश को हरा-भरा और खूबसूरत बनाना सभी का दायित्व है और पौधरोपण जैसे कार्य में सभी लोग सहभागिता करेंगे।
विज्ञापन