{"_id":"639c429eaef216380506bc49","slug":"bus-army-truck-collision-near-mubarikpur-una-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una Accident: बस और ट्रक की टक्कर, सात लोग घायल, दो महिलाओं की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una Accident: बस और ट्रक की टक्कर, सात लोग घायल, दो महिलाओं की हालत गंभीर
Fri, 16 Dec 2022 03:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 16 Dec 2022 03:36 PM IST
सार
करतार बस जालंधर से चिंतपूर्णी की तरफ जा रही थी जबकि सेना का ट्रक मैकलोडगंज से मुबारकपुर की तरफ जा रहा था। दोनों वाहनों की किन्नू के पास टक्कर हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद
विस्तार
भरवाईं-मुबारकपुर रोड पर शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब किन्नू के पास पंजाब ट्रांसपोर्ट की निजी करतार बस सर्विस और सेना के ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में बस में सात लोग घायल हो गए। बस की साइड वाले सारे शीशे टूट गए। दो महिलाओं को गंभीर जबकि तीन को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
करतार बस जालंधर से चिंतपूर्णी की तरफ जा रही थी जबकि सेना का ट्रक मैकलोडगंज से मुबारकपुर की तरफ जा रहा था। दोनों वाहनों की किन्नू के पास टक्कर हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। घायलों को चिंतपूर्णी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम भी मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई में जुट गई थी।
विज्ञापन