फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bus accident near Chehli four killed 33 passengers injured

हिमाचलः खाई में गिरी एचआरटीसी की बस, पांच की मौत, 34 यात्री घायल

Tue, 10 Mar 2020 09:27 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 10 Mar 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
Bus accident near Chehli four killed 33 passengers injured
दुर्घटनाग्रस्त हुई बस - फोटो : Amar Ujala

हिमाचल के भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर चेहली नामक स्थान पर चंडीगढ़ से चंबा आ रही एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 34 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को निजी वाहनों के जरिये मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस टीम, प्रशासनिक अमला, एंबुलेंस, अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 6:45 बजे पुलिस थाना सदर चंबा में सूचना मिली कि गांव चेहली के पास एचआरटीसी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस थाना सदर चंबा व पुलिस चौकी द्रडा की टीम मौका पर पहुंची। हादसे का शिकार हुई बस देहरादून से चंबा की तरफ आ रही थी।
विज्ञापन


हादसे में घायल यात्रियों को दमकल विभाग व स्थानीय लोगों की सहायता से मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार हादसे की वजह लापरवाही और तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीसी विवेक भाटिया, एसपी चंबा डॉ. मोनिका भी दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। वहीं, सदर विधायक पवन नैयर ने मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचकर घायलों का हाल जाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की पहचान योगेश कुमार(47) पुत्र कैलाश चंद निवासी बनगोटू डाकघर चंबा, पूजा कुमारी(28) पत्नी स्वर्गीय करण निवासी पकाटाला, राजीव कुमार(37) पुत्र खंखो राम निवासी सलेड़ी नाली डाकघर रठियार, मनी राम(33) उर्फ नीलम पुत्र सुखदेव निवासी बकल डाकघर राड़ी और दावत अली(30) पुत्र शेर मोहम्मद निवासी दड़वा डाकघर डियूर तहसील सलूणी के रूप में हुई है।

घायलों की सूची यहां देखें

घायलों में विपन कुमार(26) पुत्र परस राम गांव मिल्हा डाकघर सिंगी,  सिया(7) पुत्री सुखा सिंह निवासी पकाटाला, तमना(13) पुत्री संजीव कुमार निवासी मियाडी गला, बबलू( 27) पुत्र सेठ राम निवासी राठी, सुनील(31) पुत्र प्रकाश चंद निवासी खडोट डाकघर गंगथ(कांगड़ा), पंकज(24) पुत्र जोधा राम निवासी प्रोमटा (मंगला), सुखपाल(27) पुत्र वीरेंद्र  सिंह निवासी धुलड़ा(अमृतसर), फारूक(32) पुत्र जमला निवासी सतोली (डियूर), देशो(61) पुत्र सखरा गांव चाकलो डाकघर लुड्डू, भगत राम(30) पुत्र बलदेव राम निवासी साहो डाकघर आयल चुराह, बृज मोहन सिंह पुत्र कृष्ण सिंह निवासी धार (दूदरोट) जम्मू-कश्मीर, शुभम कुमार(27) पुत्र कमल कुमार निवासी नगोड़ी (साच), डोलमा देवी(35) पत्नी चंदू राम निवासी मंगली (चुराह), कमलेश कुमार(38) पुत्र पूर्ण चंद निवासी मसरूंड, ललिता(22) पुत्री राजकुमार निवासी सरोल, लोकेंद्र(25)पुत्र सुंदर सिंह निवासी बडोना (रजेरा), सरन(45) सिंह पुत्र ज्ञानू राम निवासी ब्रेही, रुशाली मल्होत्रा(21)पुत्री पवन मल्होत्रा निवासी हरदपुरा, तनु(25) पत्नी विपिन सिंह निवासी चुकरा (रजेरा), कर्म चंद(9) पुत्र दीवाना निवासी भडाठा, हितेश डोगरा(22) पुत्र सुभाष चंद निवासी कंधवाला (सलूणी),  मंजीत पुत्र हंसराज निवासी सेरी, बिट्टू(25) पुत्र महाजन निवासी रोड़ी खुंदेल(भरमौर), विपन कुमार(30) पुत्र कर्म सिंह निवासी रजेरा, कुणाल(20) पुत्र सुनील कुमार निवासी ओबड़ी, अशोक कुमार(43) पुत्र देसो निवासी चकला (लुड्डू), चंदू राम(35) पुत्र बाजीरू राम निवासी मंगली (तीसा), दीपिका पुत्री चंदू राम निवासी मंगली (तीसा), लांबो देवी(60) पत्नी देशराज निवासी चकला लुड्डू, अशोक कुमार(21) पुत्र सुखदेव सिंह स्पेचा (भरमौर), हर्शिता कालिया(21) पुत्री चंदशेखर कालिया मोहल्ला कश्मीरी, बन्नू ठाकुर(18 ) पुत्री जैसी राम निवासी धरवाला, योगिता(21) पुत्री पूर्ण सिंह निवासी हाउस नंबर 69 सूरजपुर (कालका) शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed