फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bungdu Mahadev played Holi with people, gulal flew in the air as soon as God ordered

Holi Kullu: बुंगडू महादेव ने लोगों के साथ खेली होली, देव आदेश होते ही हवा में उड़ा गुलाल

Tue, 07 Mar 2023 09:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Mar 2023 09:29 PM IST
सार

कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार के गोशाला में मंगलवार को विहंगम नजारा देखने को मिला। देवता बुंगडू महादेव ने अपने हारियानों के साथ होली खेली। देव आदेश होते ही हवा में गुलाल उड़ा।

विज्ञापन
Bungdu Mahadev played Holi with people, gulal flew in the air as soon as God ordered
बुंगडू महादेव ने लोगों के साथ खेली होली। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार के गोशाला में मंगलवार को विहंगम नजारा देखने को मिला। देवता बुंगडू महादेव ने अपने हारियानों के साथ होली खेली। देव आदेश होते ही हवा में गुलाल उड़ा। देवता बुंगडू महादेव भी हवा में गुलाल फेंकते ही होली के रंग में रंग गए। वाद्ययंत्रों की थाप पर देवता के देवलुओं के कदम भी थिरके। देवता बुंगडू महादेव ने बंजार के गोशाला में फाग की परंपरा को निभाया। इससे पहले चनौन पंचायत के आराध्य देवता बुंगडू महादेव को देवलुओं ने गोशाला गांव में पहुंचाया। यहां पर सभी देव परंपराओं का निर्वहन हुआ। सभी लोगों ने हाथों में होली के लिए गुलाल रखा था लेकिन जैसे ही देव आदेश हुआ तो यहां पूरा माहौल रंगीन हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन


देवता बुंगडू महादेव ने अपने हारियानों के साथ होली खेली। बता दें कि कुल्लू जिले में महादेव के मंदिरों में होली का आयोजन नहीं होता। इस परंपरा को बुंगडू महादेव के मंदिर में निभाया जा रहा है। इसके बाद फाग पर्व पर पारंपरिक परिधान चोला, कलगी आदि के साथ नाटी भी डाली गई। ग्राम पंचायत मंगलौर में देवता मार्कंडेय ऋषि का फाग शुरू हो गया है। मंगलौर गांव में देवता ने फाग मेले में सभी परंपराओं का निर्वहन किया। इस संबंध में देवता बुंगडू महादेव के कड़ाहिल के कारदार नरोत्तम नेगी, देउठा के शेर सिंह, तरगाली के प्रताप नेगी और पालसरा ओमप्रकाश ने कहा कि गोशाला में फाग की परंपरा को देव नियमों के साथ निभाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed