{"_id":"64de4eac810d1a5bab0b9da7","slug":"bullet-fired-on-ramshahar-road-one-person-injured-attacker-absconding-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: रामशहर मार्ग पर चली गोली, एक व्यक्ति घायल, हमलावर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: रामशहर मार्ग पर चली गोली, एक व्यक्ति घायल, हमलावर फरार
Thu, 17 Aug 2023 10:15 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 17 Aug 2023 10:15 PM IST
सार
रामशहर मार्ग पर किले को जाने वाले रास्ते के समीप नंदलाल एक महिला के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इस दौरान अचानक एक गाड़ी से यह फायर हुए। बताया जा रहा है कि व्यक्ति पर तीन फायर हुए।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालागढ़–रामशहर मार्ग पर राज महल को जाने वाले रास्ते के समीप एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे नालागढ़ अस्पताल में लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। अभी एक सप्ताह पूर्व ही इसी स्थान की कुछ दूर आगे पंजाब के तीन लोगों ने पंजाब के दो भाइयों को चाकू के वार कर मौत के घाट उतार दिया था। नालागढ़ क्षेत्र में बढ़ रही इन घटनाओं से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने के अनुसार घटना गुरुवार सायं 6:30 बजे की है। रामशहर मार्ग पर किले को जाने वाले रास्ते के समीप नंदलाल एक महिला के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इस दौरान अचानक एक गाड़ी से यह फायर हुए। बताया जा रहा है कि व्यक्ति पर तीन फायर हुए। जिसमें एक नंदलाल की बाजू, दूसरा पेट के छूता हुआ गया और तीसरा पांव में लगा।
विज्ञापन
गोली लगते ही पीछे बैठी महिला ने शोर मचाया। जिसे सुन कर वहां पर लोग जमा हो गए। इन लोगों ने रामशहर मार्ग पर नालागढ़ की ओर जा रही गाड़ी को रोक कर उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही एसपी मोहित चावला भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। गोली कितनी चली इसका भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन