फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Building may collapse People living close to the building were advised to vacate homes in SaraswatiNagar Rohru

Rohru News: बहुमंजिला मकान के गिरने का खतरा, सब तहसील कार्यालय किया बंद, तीन भवन करवाए खाली

Mon, 04 Dec 2023 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहड़ू)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहड़ू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 04 Dec 2023 06:01 PM IST
सार

भूमि का कटान करने के कारण भूस्खलन हुआ। भूस्खलन होने से बहुमंजिला मकान के पिलर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

विज्ञापन
Building may collapse People living close to the building were advised to vacate homes in SaraswatiNagar Rohru
सरस्वतीनगर में गिरने की कगार पर भवन। - फोटो : संवाद

विस्तार

एनएच-707 पर सरस्वतीनगर में निर्माणाधीन बहुमंजिला मकान के गिरने के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सब तहसील कार्यालय को बंद करवा दिया गया है जबकि तीन मकान खाली करवा दिए गए हैं। बहुमंजिला मकान की नींव पूरी तरह से हिल गई है। इस कारण मकान तिरछा हो गया है। बहुमंजिला मकान के नीचे एक अन्य निर्माणाधीन मकान है, जिससे वह भी खतरे की जद में आ गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत एनएच पर पुलिस जवानों की तैनाती भी कर ली है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन बहुमंजिला मकान चंद्रपुर निवासी अमर सिंह चौहान का है। मकान के साथ दो व्यक्ति भूमि कटान कर रहे हैं। प्रशासन ने 15 नवंबर को भूमि कटान कर रहे प्रेमनगर निवासी नरवीर चंद ओर बंछुना निवासी रोहित को नोटिस जारी किया था लेकिन प्रशासन के नोटिस के बावजूद भी कटिंग का कार्य चलता रहा। माना जा रहा है कि भूमि का कटान करने के कारण भूस्खलन हुआ। भूस्खलन होने से बहुमंजिला मकान के पिलर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन


भूस्खलन होने के बाद भवन गिरने के कगार पर है। भवन गिरने से साथ लगता भवन भी खतरे की जद में आ गया है। प्रशासन ने खतरे को देखते हुए हुए समीप के चार मकानों को खाली करवा दिया है। इसके साथ ही उपतहसील कार्यालय को भी बंद कर दिया गया है। एनएच 707 पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं, जिससे मौके पर वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से चलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम जुब्बल राजीव सांख्यान ने बताया कि रविवार रात को भूस्खलन हुआ है। इससे मकान टेढ़ा हो गया है। निर्माणाधीन बहुमंजिला मकान के साथ दो लोगों द्वारा भूमि का कटान किया जा रहा था, जिन्हें 15 नवंबर को ही नोटिस जारी कर दिया गया था। बावजूद इसके भूमि की कटिंग चलती रही। खतरे को देखते हुए सभी आवश्यक कदम प्रशासन उठा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed