फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Budget will be released for the road on the name of Mohal, instructions issued

मोहाल का नाम बताने पर सड़क के लिए जारी होगा बजट, निर्देश जारी

Sat, 26 Sep 2020 11:01 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Sep 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
Budget will be released for the road on the name of Mohal, instructions issued
सांकेतिक तस्वीर

मोहाल का नाम नहीं लिखा, तो डीसी सड़क निर्माण को पैसा जारी नहीं करेंगे। यह व्यवस्था विकेंद्रीयकृत प्लान के बजट पर रहेगी। राज्य सरकार ने इस संबंध में सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं। इसका मकसद बजट के आवंटन के बाद इसके खर्च में होने वाली गड़बड़ियों को रोकना है। इससे यह भी होगा कि जो पैसा जहां के लिए मंजूर हुआ है, वह उसी जगह पर खर्च किया जा सकेगा।

विज्ञापन


अगले साल से तो विकेंद्रीयकृत और केंद्रीयकृत योजना का भेद ही खत्म किया जा रहा है। प्रदेश में पंचायतों के माध्यम से बनाई जाने वाली छोटी संपर्क सड़कों के लिए उपायुक्तों को बजट जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है। डीसी विकेंद्रीयकृत प्लान, विधायक क्षेत्र विकास निधि, राहत सहित कई मदों से यह बजट जारी करते हैं।
विज्ञापन


उपायुक्तों की ओर से यह बजट ग्राम सभा के प्रस्तावों पर जारी किया जाता है। इनके साथ एस्टीमेट भी लगाने होते हैं। अभी तक जब भी पंचायत की ओर से प्रस्ताव जारी किया जाता तो संपर्क सड़क को कोई भी नाम दिया जाता था। इसमें कई बार किसी के घर से किसी नाले तक ऐसे नाम भी रहे हैं। यह नाम तो अब भी दिए जा सकेंगे। पर मोहाल का भी जिक्र करना होगा कि किस मोहाल से कहां तक यह सड़क बननी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहाल राजस्व का एक शब्द है। योजना सलाहकार वासु सूद ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि विकेंद्रीयकृत प्लान के पैसे को केवल तभी मंजूर किया जा सकेगा। अगर एस्टीमेट के साथ मोहाल का नाम लिखा हुआ होगा तो ही डीसी बजट जारी करेंगे, वरना नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed