{"_id":"5f460f40a8781c44ab02507a","slug":"budget-for-new-panchayats-in-himachal-pradesh-is-challenge-for-himachal-pradesh-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनौतियों से कम नहीं प्रदेश में नई पंचायतों के लिए बजट जुटाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनौतियों से कम नहीं प्रदेश में नई पंचायतों के लिए बजट जुटाना
Wed, 26 Aug 2020 01:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 26 Aug 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल सरकार को नई पंचायतों के गठन के बाद करोड़ों रुपये की दरकार होगी। आर्थिक संकट से जूझ रही सरकार के लिए नई पंचायतों के लिए धनराशि जुटाना चुनौतियों से कम नहीं होगा। सरकार ने 230 नई पंचायतें बनाने की अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
प्रदेश की कमजोर माली हालत के कारण राज्य में भले ही नई पंचायतें गठित कर ली जाएं लेकिन इनको बुनियादी ढांचा, जन प्रतिनिधियों के मानदेय, कर्मचारियों के वेतन और अन्य प्रशासनिक खर्चों के लिए धनराशि जुटाना सरकार के लिए आसान काम नहीं होगा। हर पंचायत के बुनियादी ढांचे के लिए 40 लाख रुपये की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
पंचायत घर के भवन का निर्माण, कंप्यूटर, लैपटॉप, फर्नीचर आदि उपलब्ध कराना होगा। इसके अलावा प्रत्येक पंचायत के प्रतिनिधियों के मानदेय, पंचायत सचिव, पंचायत चौकीदार, ग्राम सेवक के वेतन और अन्य प्रशासनिक खर्चे के लिए 10-10 लाख की जरूरत होगी।
विज्ञापन