{"_id":"64a6eb826dbbb0e2ce0a1794","slug":"buddhist-leader-dalai-lama-statement-on-china-on-wrong-treatment-for-tibet-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा बोले- तिब्बत के लिए गलत व्यवहार पर भी चीन के नेतृत्व पर नहीं आता गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा बोले- तिब्बत के लिए गलत व्यवहार पर भी चीन के नेतृत्व पर नहीं आता गुस्सा
Fri, 07 Jul 2023 10:53 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 07 Jul 2023 10:53 AM IST
सार
मैक्लोडगंज स्थित अपने आवास पर गुरुवार को हजारों लोगों के बीच अपना 88वां जन्मदिन मनाते हुए दलाईलामा ने कहा, मैंने बहुत मुश्किल वक्त सहा, लेकिन अपना इरादा और हौसला डगमगाने नहीं दिया। चीन में बौद्ध धर्म का प्रसार हो रहा है।
विज्ञापन
दलाईलामा ने केक काटकर मनाया जन्मदिन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि तिब्बत के प्रति गलत व्यवहार के बावजूद उन्हें कभी भी चीन के नेतृत्व और नेताओं पर गुस्सा नहीं आता। मैक्लोडगंज स्थित अपने आवास पर गुरुवार को हजारों लोगों के बीच अपना 88वां जन्मदिन मनाते हुए दलाईलामा ने कहा, मैंने बहुत मुश्किल वक्त सहा, लेकिन अपना इरादा और हौसला डगमगाने नहीं दिया। चीन में बौद्ध धर्म का प्रसार हो रहा है।
विज्ञापन
दलाईलामा ने कहा कि मैं 10 से 20 साल तक और जिऊंगा और हमेशा हर धर्म और समुदाय की सेवा करूंगा। दलाईलामा के रूप में मैंने तिब्बत की संस्कृति को बचाने के लिए अथक प्रयास किए हैं। मैं माओ से तुंग (चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी के दिवंगत नेता) से चीन में मिला था। चीन में हुई अंतिम बैठक में उन्होंने मुझसे कहा था कि आपका दिमाग वैज्ञानिक सोच का है, लेकिन धर्म एक जहर है। उस वक्त मैंने उनकी इस बात पर कोई उत्तर नहीं दिया था। आज अगर वह जिंदा होते तो उनकी सोच अलग होती और मैं उनको बौद्ध धर्म में परिवर्तित करने में सक्षम होता।
विज्ञापन
दलाईलामा ने कहा कि वैश्विक समाज सेनाओं और हथियारों से मुक्त होना चाहिए। वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन अति महत्वपूर्ण ज्वलंत मुद्दा है। दलाईलामा ने कहा कि अपने अच्छे कर्मों की वजह से मैंने तिब्बत में जन्म लिया। मैक्लोडगंज स्थित मुख्य बौद्ध मंदिर में दुनिया भर से आए अनुयायियों ने दलाईलामा का जन्मदिन मनाया। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन
धर्मगुरु बोले-मैं अभी भी 50 साल का जवान लगता हूं
मजाकिया अंदाज में दलाईलामा ने कहा कि मेरी उम्र जरूर 88 वर्ष हो गई, लेकिन जब मैं शीशे के सामने खुद को देखता हूं तो 50 साल का जवान शख्स लगता हूं। मेरा चेहरा पुराना नहीं हुआ है। मेरा एक भी दांत नहीं टूटा है।
15 मिनट दलाईलामा से बात कर मोदी ने दिया चीन को कड़ा संदेश
भारत और चीन की सेनाओं में पूर्वी लद्दाख में बने गतिरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन की सरकार को कड़ा संदेश दिया है। प्रधानमंत्री ने दलाईलामा को उनके जन्मदिन पर वीरवार सुबह करीब 11 बजे फोन करके बधाई और शुभकामनाएं दीं। सूत्रों के अनुसार इस दौरान दोनों की करीब 15 मिनट बात हुई। प्रधानमंत्री ने बातचीत की जानकारी ट्विटर पर भी साझा की। गौरतलब है कि चीन को लेकर भारत सरकार का रुख लगातार बदल रहा है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद दलाईलामा से सार्वजनिक दूरी बनाने वाले प्रधानमंत्री मोदी अब हर वर्ष उन्हें फोन करके बधाई दे रहे हैं। वह अपना बधाई संदेश बाकायदा सोशल मीडिया पर भी डाल कर दुनिया भर में कूटनीतिक संदेश दे रहे हैं। पिछले साल भी प्रधानमंत्री ने दलाईलामा को फोन करके जन्मदिन की बधाई दी थी, जिस पर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। अब इस बार चीन क्या प्रतिक्रिया देता है, इस पर अमेरिका और भारत सहित कई देशों की नजर रहेगी।