फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   brothel racket busted in Manali, one woman arrested, two rescued

Kullu News: पर्यटन नगरी मनाली में देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे पकड़ा मामला

Fri, 01 Dec 2023 05:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Dec 2023 05:52 PM IST
सार

मनाली में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मामले में पंजाब के कपूरथला की एक 40 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
brothel racket busted in Manali, one woman arrested, two rescued
आरोपी महिला गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : istock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सिमसा के समीप सुजानु रोपा में दबिश देकर पंजाब की एक महिला को देह व्यापार करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया। जबकि दो महिलाएं रेस्क्यू की गईं। इन दोनों महिलाओं से देह व्यापार करवाया जाता था। जानकारी के अनुसार गुरुवार को पुलिस की टीम थाना प्रभारी मुकेश कुमार के साथ गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर से देह व्यापार की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस टीम ने योजना बनाकर सुजानु रोपा में दबिश दी और महिला को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


महिला के किराए के कमरे से दो महिलाओं को भी रेस्क्यू किया गया है। दोनों पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि पंजाब के कपूरथला की रहने वाली यह महिला मनाली बस स्टैंड और आसपास के इलाके में बाहरी राज्यों से लाई गई महिलाओं से देह व्यापार का धंधा करवाती है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पंजाब की महिला के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा 4 और 5, आईपीसी की धारा 370 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


झाड़ू-पोंछा का काम करवाने लाई थी महिलाएं
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि रेस्क्यू की गई पश्चिम बंगाल की महिलाओं ने बयान दिया है कि उन्हें झाड़ू पोंछा का काम करवाने के लिए मनाली लाया गया था। लेकिन यहां पर उन्हें महिला ने देह व्यापार के धंधे में झोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ग्राहक बनकर दबोची महिला
पुलिस को मुखबिरों से पुख्ता सूचना मिली थी कि पंजाब की महिला देह व्यापार का धंधा करवाती है। इसके बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाया। ग्राहक बनकर पुलिस के जवान महिला के पास पहुंचे। जिसके बाद महिला पुलिस के बिछाए जाल में फंस गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed