फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   brothel racket busted in Bhuntar, 10 women rescued

Himachal News: भुंतर के होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 8 महिलाओं को रेस्क्यू किया

Thu, 08 Aug 2024 07:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Aug 2024 07:43 PM IST
सार

प्रदेश के कुल्लू जिले के प्रवेशद्वार भुंतर में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था।

विज्ञापन
brothel racket busted in Bhuntar, 10 women rescued
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुल्लू जिले के प्रवेश द्वार भुंतर में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। भुंतर में मणिकर्ण चौक के पास एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने आधी रात होटल में रेड मारी। पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में धकेली गईं आठ लड़कियों को रेस्क्यू किया। आरोप है कि देह व्यापार को होटल मैनेजर और नेपाल मूल की दो महिलाएं चला रहीं थीं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम ने बुधवार को मणिकर्ण चौक के पास एक होटल में दबिश दी। पुलिस ने होटल के उन दो अलग-अलग कमरों में दबिश दी, जहां पर नेपाल मूल की महिलाएं ग्राहकों को डील करने का काम करती थीं। दोनों महिलाएं ग्राहकों के साथ ही होटल के कमरे में पकड़ी गईं। होटल के मैनेजर और दोनों महिलाओं से सख्ती से पूछताछ पर होटल में जिस्मफरोशी के धंधे के लिए रखी गईं आठ लड़कियों को रेस्क्यू किया।
विज्ञापन


लड़कियों ने पूछताछ पर बताया कि उन्हें इस धंधे के लिए मजबूर किया गया है। उन्हें होटल में आने वाले ग्राहकों को डील करने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने लड़कियों को मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि महिला थाना कुल्लू में मामला दर्ज किया गया है। देह व्यापार के मास्टरमाइंड होटल का मैनेजर और दो अन्य महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed