फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BRO to restore Manali Leh road before Rohtang Pass

कुल्लू: रोहतांग दर्रा से पहले मनाली-लेह मार्ग को बहाल करेगा बीआरओ

Tue, 22 Feb 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Feb 2022 05:00 AM IST
सार

बीआरओ के कमांडर शबरीश वाचली ने कहा कि मनाली-लेह मार्ग को खोलने का काम तेजी से हो रहा है। मौसम ने साथ दिया तो पिछले साल के मुकाबले मनाली-लेह मार्ग को पहले खोला जाएगा। 

विज्ञापन
BRO to restore Manali Leh road before Rohtang Pass
नार्थ पोर्टल में बर्फ हटा रहा बीआरओ। - फोटो : संवाद

विस्तार

सैलानियों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा इस बार देरी से बहाल होगा। इससे पहले बीआरओ सामरिक महत्व के 428 किलोमीटर लंबे मनाली-लेह मार्ग से बर्फ हटाएगा। इसके बाद सैलानियों के लिए रोहतांग दर्रा खोला जाएगा। गर्मियों के मौसम में भी पर्यटक बर्फ के बीच अठखेलियां करने के लिए रोहतांग दर्रा पहुंचते हैं। बीआरओ ने गत वर्ष मनाली-लेह मार्ग 28 मार्च को यातायात के लिए खोला था। इस साल बीआरओ का काफिला दारचा से आगे बढ़कर पटसेउ में पहुंचने वाला है। इसके बाद बीआरओ के आधुनिक स्नो कटर बारालाचा की तरफ कूच करेंगे। अभी तक मनाली से करीब 168 किलोमीटर मार्ग से बर्फ हटा दी है। मात्र 62 किलोमीटर से बर्फ हटाने का काम शेष है। अप्रैल से सेना के वाहन इस मार्ग से लेह की ओर रवाना हो सकेंगे। इसके बाद 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा से बर्फ हटाई जाएगी। 

विज्ञापन


पर्यटन सीजन में सैलानी बर्फ देखने के लिए रोहतांग दर्रा का रुख करते हैं। इसी रूट से रोहतांग दर्रा के साथ अटल टनल का भी दीदार करते हैं। सैलानियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी और पर्यटन विकास निगम मनाली से रोहतांग-कोकसर-अटल टनल तथा वाया सोलंगनाला होकर बसों का संचालन करते हैं। बीआरओ के कमांडर शबरीश वाचली ने कहा कि मनाली-लेह मार्ग को खोलने का काम तेजी से हो रहा है। मौसम ने साथ दिया तो पिछले साल के मुकाबले मनाली-लेह मार्ग को पहले खोला जाएगा। 
विज्ञापन


2021 में 28 मार्च को खुला था मनाली-लेह मार्ग
पिछले साल बीआरओ ने मनाली-लेह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए दो माह पूर्व खोल दिया था। साल 2020 में यह मार्ग मई के पहले सप्ताह में बहाल हुआ था। 2021 को 28 मार्च में खोल दिया था। बताया जा रहा है कि 2021 को मनाली-लेह मार्ग के साथ रोहतांग में कम बर्फबारी हुई थी। इस बार रोहतांग में रिकॉर्ड बर्फबारी हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed