फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BRO restores Kaza-Granphu road after seven months, Spiti's tourism expected to get wings

Keylong: सात माह बाद बीआरओ ने बहाल की काजा-ग्रांफू सड़क, स्पीति के पर्यटन को पंख लगने की उम्मीद

Mon, 29 May 2023 05:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 May 2023 05:26 PM IST
सार

 बर्फबारी के चलते यह सड़क 18 अक्तूबर को यातायात के लिए बंद हो गई थी। इसकी बहाली का कार्य सीमा सड़क संगठन ने 21 मार्च को शुरू किया था। 

विज्ञापन
BRO restores Kaza-Granphu road after seven months, Spiti's tourism expected to get wings
बीआरओ ने बहाल की काजा-ग्रांफू सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रांफू-काजा सड़क रविवार को सीमा सड़क संगठन ने बहाल कर दी है। बर्फबारी के चलते यह सड़क 18 अक्तूबर को यातायात के लिए बंद हो गई थी। इसकी बहाली का कार्य सीमा सड़क संगठन ने 21 मार्च को शुरू किया था। मार्ग की बहाली में संगठन के जवानों को 69 दिन लगे। कुंजम जोत सहित उसके आसपास और बातल से आगे किमी 164 से 165 के बीच एक किमी के दायरे में फैले हिमखंड हटाने में बीआरओ जवानों के खूब पसीने छूटे। सीमा सड़क संगठन का लक्ष्य था कि 22 मई तक इस सड़क को यातायात के लिए बहाल किया जाए, लेकिन उस ओर मई में अधिकतर समय मौसम खराब और कई हिस्सों में गिरे हिमखंड ने बीआरओ की परेशानी खूब बढ़ाई। सीमा सड़क संगठन 108 के अधीन कुंजम दर्रा के रास्ते किमी (170) रोलंगथंग स्थान तक बीआरओ के जवानों को बर्फ से खूब जंग लड़नी पड़ी।

विज्ञापन


लाहौल छोर से 94 आरसीसी ने उनके अधीन सड़क ग्रांफू से (किमी 170) शिगरी ग्लेशियर तक 18 मई को ही बहाल कर दी है। पिछले साल 94 आरसीसी ने यह सड़क 29 मई को बहाल की थी। दूसरी तरफ स्पीति छोर से समदो में तैनात 108 ने काजा से कुंजम के रास्ते (किमी 170) तक यह मार्ग रविवार को बहाल कर दिया गया। समुद्रतल से 4590 मीटर ऊंचे कुंजम दर्रा के रास्ते ग्रांफू-काजा सड़क बहाल होने का पर्यटक और स्पीति के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। स्पीति के लोसर सहित कई क्षेत्रों में इस मार्ग के खुलने में देरी पर पर्यटन की रफ्तार पकड़ नहीं पा रहा था। अब अटल टनल रोहतांग के रास्ते पर्यटक इस सड़क के खुल जाने से स्पीति की प्राचीन मोनेस्ट्री और वहां की खुबसूरत वादियों को निहारने के लिए पर्यटकों की कदमताल इस रास्ते से शुरू हो जाएगी। सीमा सड़क संगठन 108 के अधिकारी राजेंद्र नेगी ने कहा कि ग्रांफू-काजा सड़क सोमवार को बहाल कर दी है। सड़क बहाली की सूचना काजा प्रशासन को दी जाएगी। सात माह बाद स्पीति घाटी लाहौल से जुड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed