{"_id":"6421aea6dec088f6010a565a","slug":"british-women-were-thrilled-to-see-kullavi-shawl-visited-bhutiko-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लवी शॉल को देखकर गदगद हुईं ब्रिटिश महिलाएं, भुट्टिको का दौरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लवी शॉल को देखकर गदगद हुईं ब्रिटिश महिलाएं, भुट्टिको का दौरा किया
Mon, 27 Mar 2023 08:27 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 27 Mar 2023 08:27 PM IST
सार
विदेशी महिलाओं को भुट्टिको बुनकर सहकारी सभा के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने पारंपरिक कुल्लू शॉल को बनाने की कला और बुनकरों को इससे हो रहे आर्थिक लाभ को सराहा।
विज्ञापन
20 ब्रिटिश महिलाओं ने किया भुट्टिको का दौरा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
कुल्लवी शॉल के लिए विख्यात भुट्टिको के सभागार का सोमवार को 20 ब्रिटिश मूल की महिलाओं ने भ्रमण किया। ब्रिटिश महिलाओं को आहिल्या होलीडेज नामक ट्रेवल कंपनी गुरुग्राम के सौजन्य से यह भ्रमण करवाया गया। इस दौरान विदेशी महिलाओं को भुट्टिको बुनकर सहकारी सभा के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने पारंपरिक कुल्लू शॉल को बनाने की कला और बुनकरों को इससे हो रहे आर्थिक लाभ को सराहा। सभा अध्यक्ष एवं पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि सभा कुल्लवी बुनाई कला और संस्कृति के संरक्षण के लिए वचनबद्ध है।
विज्ञापन
कुल्लवी शॉल की पहचान को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। इस दौरान ब्रिटिश महिलाओं ने बुनकरों के हितों तथा कुल्लवी बुनाई कला से संबंधित कई सवाल पूछे। भुट्टिको की कार्यप्रणाली देखकर ब्रिटिश महिलाएं प्रभावित हुई और भूट्टिको की खूब प्रशंसा की। इस मौके पर सभा उपाध्यक्ष मोहर सिंह, निदेशक आत्मा राम, इंदिरा देवी, कलावती, टिकम राम, निर्मला देवी, मुख्य सलाहकार रमेश ठाकुर, महाप्रबंधक रूप सिंह, जीत राम और दिनेश ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन