{"_id":"682acd5ecaaa2767e80212f8","slug":"bribe-case-ravi-anand-has-assets-worth-rs-19-67-lakh-more-than-his-income-revealed-in-cbi-investigation-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bribe Case: रवि आनंद के पास आय से 19.67 लाख अधिक संपत्ति, सीबीआई जांच में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bribe Case: रवि आनंद के पास आय से 19.67 लाख अधिक संपत्ति, सीबीआई जांच में हुआ खुलासा
Mon, 19 May 2025 11:49 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 19 May 2025 11:49 AM IST
सार
सीबीआई की पड़ताल के अनुसार एक अप्रैल 2022 से 30 नवंबर 2024 तक की आय खंगालने के बाद 19.67 अतिरिक्त आय की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) जिला कार्यालय बद्दी के तत्कालीन क्षेत्रीय आयुक्त रवि आनंद के खिलाफ दर्ज केस की छानबीन में 19.67 लाख आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है। बद्दी में क्षेत्रीय आयुक्त रहते रिश्वत लेने के मामले में सीबीआई ने रवि आनंद को गिरफ्तार किया था। सीबीआई की पड़ताल के अनुसार एक अप्रैल 2022 से 30 नवंबर 2024 तक की आय खंगालने के बाद 19.67 अतिरिक्त आय की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
एक अप्रैल 2022 को रवि आनंद और उनकी पत्नी के पास 12,43,707.69 लाख की संपत्ति थी। 30 नवंबर 2024 तक यह आय बढ़कर 49,90,159.5 लाख हो गई। सीबीआई की जांच में पता चला है कि एक अप्रैल 2022 से 30 नवंबर 2024 के बीच वेतन और अन्य स्रोतों से रवि आंनद की कुल आय 31,12,549.83 लाख रुपये थी। इस अवधि में कुल व्यय 13,33, 819.66 लाख हुआ। रवि आनंद ने एक अप्रैल 2022 से 30 नवंबर 2024 के बीच 37,46,451.81 लाख रुपये की परिसंपत्तियां बनाई हैं। इस अवधि में संभावित बचत 17,78,730.17 लाख रुपये है। इस आधार पर सीबीआई को रवि आनंद के पास आय से 19.67 लाख रुपये अधिक संपत्ति की जानकारी मिली है।
विज्ञापन