{"_id":"655b2a2bade7ab01fc0191e5","slug":"brainstorming-in-nahan-diet-regarding-awareness-on-drugs-in-schools-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: विद्यालयों में मादक द्रव्य पदार्थों पर जागरूकता को लेकर नाहन डाइट में मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: विद्यालयों में मादक द्रव्य पदार्थों पर जागरूकता को लेकर नाहन डाइट में मंथन
Mon, 20 Nov 2023 03:15 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 20 Nov 2023 03:15 PM IST
सार
मादक द्रव्य पदार्थों पर जागरूकता को लेकर राज्य कार्य योजना जिला सिरमौर के डाइट नाहन में अध्यापकों के लिए दो दिवसीय रिफ्रेशर कार्यशाला शुरू की गई।
विज्ञापन
नाहन डाइट में रिफ्रेशर कार्यशाला।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विद्यालयों में मादक द्रव्य पदार्थों पर जागरूकता को लेकर राज्य कार्य योजना जिला सिरमौर के डाइट नाहन में अध्यापकों के लिए दो दिवसीय रिफ्रेशर कार्यशाला शुरू की गई। इसका शुभारंभ कार्यकारी जिला परियोजना अधिकारी हिमांशु भारद्वाज ने किया। कार्यशाला समन्वयक काव्या सिन्हा ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दो दिन चलने वाली इस कार्यशाला में 20 विद्यालयों के अध्यापक भाग ले रहे हैं। पहले दिन सोमवार को पहले सत्र में राज्य स्त्रोत व्यक्ति डॉ. आईडी राही ने विद्यालय में मादक पदार्थों के सेवन की भारत, हिमाचल और सिरमौर की स्थिति के बारे में आंकड़े पेश कर इसके जोखिम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए नवचेतना मॉड्यूल 6वीं से 8वीं और 9वीं से 12वीं कक्षा तक लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन