{"_id":"5e1741208ebc3e87a0235e6f","slug":"boy-falls-from-fourth-floor-after-party-with-friends-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों संग पार्टी के बाद चौथी मंजिल से गिरा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों संग पार्टी के बाद चौथी मंजिल से गिरा युवक, मौत
Thu, 09 Jan 2020 08:35 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 09 Jan 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों के साथ पार्टी के बाद एक युवक की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना बुधवार देर शाम परवाणू की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। युवक के दोस्तों के बयान भी दर्ज किए हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की पहचान सोनू राणा, पुत्र जगदीश कुमार निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सोनू निजी उद्योग में कार्यरत था और किराए के कमरे में अन्य साथियों के साथ रहता था। बुधवार सुबह नौ बजे वह कार्यालय गया, जहां से उसके साथ दो दोस्त भी कमरे में आ गए थे। एक अन्य दोस्त पहले से ही कमरे में था। सभी ने किराए के कमरे के ऊपर खाली पड़ी चौथी मंजिल में आग जलाई और खाना बनाकर पार्टी शुरू कर दी। बाद में सभी दोस्त कमरे में आ गए लेकिन सोनू गिर गया।
विज्ञापन
उसे ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी परवाणू रूपेश कांत ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि व्यक्ति ने शराब पी थी और वह ऊपर से गिर गया। इसके अलावा एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया था। रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन