फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Boxer Sunita and Vanshika of Himachal won silver medal

Shimla News: हिमाचल की बॉक्सर सुनीता और वंशिका ने जीता रजत पदक

Mon, 26 Dec 2022 08:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 Dec 2022 08:54 PM IST
सार

 सोमवार को हुए प्रतियोगिता के दौरान सुनीता देवी ने 54 किलोग्राम भार और वंशिका ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। 

विज्ञापन
Boxer Sunita and Vanshika of Himachal won silver medal
केंद्रीय मंत्री अनुराग के साथ विजेता खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

 मध्य प्रदेश के भोपाल में हुई राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रदेश की दो बॉक्सर सुनीता देवी और वंशिका ने रजत पदक जीता है। सोमवार को हुए प्रतियोगिता के दौरान सुनीता देवी ने 54 किलोग्राम भार और वंशिका ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। इन दोनों का चयन राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए हो गया है। प्रदेश बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राजेश भंडारी और सचिव एसके शांडिल ने बताया कि 19 से 26 दिसंबर तक भोपाल में हुई प्रतियोगिता में देशभर से 35 टीमों के 302 बॉक्सर शामिल हुए। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। 

विज्ञापन


बद्दी में 29 को होंगे राष्ट्रीय एथलेटिक स्पर्धा के लिए ट्रायल
 जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से 29 दिसंबर को बद्दी के दशहरा मैदान में ट्रायल लिए जाएंगे। यहां से चयनित होने वाले एथलीट 12 जनवरी से पटना (बिहार) में होने वाली राष्ट्रीय अखिल भारतीय अंतर जिला प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि बद्दी के दशहरा मैदान में अंडर-16 और अंडर-14 लड़के व लड़कियों के ट्रायल लिए जाएंगे। अंडर-14 आयु वर्ग में एथलीट का जन्म जनवरी 2009 से जनवरी 2011 के बीच होना चाहिए और अंडर 16 वर्ग में एथलीट का जन्म 15 जनवरी 2007 से 2009 के बीच होना चाहिए। सभी को ग्राम पंचायत या नगर पालिका की ओर से जारी प्रमाणपत्र लेकर आना होगा। जिन एथलीट के पास एएफआईयूकी आईडी है, वही एथलीट इसमें भाग लेंगे। सभी को ट्रायल से आने से पहले भारतीय एथलेटिक्स की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। प्रतियोगिता के आर्गेनाइजिंग सचिव गुरमीत सिंह होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed