फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   boulders falling from the hill on Palingi-Nichar road Kinnaur, danger looming over Kache village

Kinnaur News: पलिंगी-निचार मार्ग पर पहाड़ी से गिर रहे पत्थर, काचे गांव पर मंडराया खतरा

Tue, 31 Jan 2023 08:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर(किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर(किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 31 Jan 2023 08:03 PM IST
सार

किन्नौर जिले के पलिंगी-निचार संपर्क मार्ग में पहाड़ी में दरारें आने से काचे गांव पर खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने मौके का मुआयना करने के बाद सात घरों को खाली करवाकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया है। 

विज्ञापन
boulders falling from the hill on Palingi-Nichar road Kinnaur, danger looming over Kache village
पलिंगी-निचार मार्ग पर पहाड़ी से गिर रहे पत्थर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के पलिंगी-निचार संपर्क मार्ग में पहाड़ी में दरारें आने से काचे गांव पर खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने मौके का मुआयना करने के बाद सात घरों को खाली करवाकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया है। वहीं, एक परिवार ने पत्थर गिरने की आशंका को देखते हुए सोमवार की रात गाड़ी में गुजारी।

विज्ञापन


पौंडा पंचायत के प्रधान अमिताभ नेगी की सूचना पर एसडीएम विमला वर्मा ने मौके का मुआयना किया। विमला वर्मा ने बताया कि एहतियातन तौर पर प्रशासन ने पलिंगी के सात रिहायशी मकानों को खाली करवाकर परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया है। सड़क के दोनों ओर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यहां से गुजरने वाले चालक सचेत रहें। इसके साथ ही मार्ग के दोनों ओर होमगार्ड के जवान भी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


पौंडा पंचायत के प्रधान अमिताभ नेगी ने बताया कि काचे गांव के पास पहाड़ी में पिछले कई वर्षों से दरारें पड़ी हुई हैं। यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि बीती रात उक्त स्थान में पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरे। इसके नीचे पलिंगी में लोगों के मकान हैं। इसके साथ ही मार्ग से वाहन भी गुजरते हैं। ऐसे में अगर पहाड़ी को दरकने से रोकने और समाधान निकालने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रातभर सहमा रहा परिवार : कांता देवी
पलिंगी गांव की महिला कांता देवी ने बताया कि बीती रात उनके बेटे को पहाड़ी से पत्थर गिरने की आवाज सुनाई दी। इससे वे बुरी तरह डर गए। इसके बाद उनके परिवार ने पूरी रात सड़क के किनारे जीप में बैठकर गुजारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed